फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   4 drug smugglers caught with 1 kg 970 grams heroin

Amritsar News: 1 किलो 970 ग्राम हेरोइन सहित 4 नशा तस्कर काबू

Fri, 12 Jul 2024 07:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 12 Jul 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
4 drug smugglers caught with 1 kg 970 grams heroin
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। जिला पुलिस ने 4 नशा तस्करों को 1 किलो 970 ग्राम हेरोइन, 1 ब्रेजा गाड़ी, 1 बिना नंबरी बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पाकिस्तान में संधू से ड्रोन द्वारा हेरोइन मंगवाने वाले इन तस्करों के खिलाफ थाना खालड़ा, वल्टोहा में केस दर्ज कर लिए गए हैं। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
इससे कई अहम खुलासे होने की संभावना है। वहीं एसएसपी अश्वनी कपूर ने बताया कि थाना खालड़ा की पुलिस को सूचना मिली थी कुछ लोग पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन मंगवाते हैं। इसके बाद वह क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई करने का धंधा करते हैं, जो इस समय बाइक पर घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बिना नंबरी बाइक को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने फरार होने की कोशिश की, परंतु बाइक का संतुलन बिगड़ गया तो पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूछताछ में दोनों की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ जंटा पुत्र अमरीक सिंह निवासी रामूवाल, वरिंदर सिंह उर्फ गब्बर पुत्र बाज सिंह निवासी भूरा कोहना के तौर पर हुई। तलाशी लेने पर उनसे 990 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद दोनों पर थाना खालड़ा में केस दर्ज कर लिया गया। इसी तरह थाना वल्टोहा की पुलिस ने नाकेबंदी पर ब्रेजा गाड़ी को रोका, जिसमें सवार 2 लोगों की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी राजासांसी, विशाल सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी लुहारका के तौर पर हुई। उनकी तलाशी लेने पर कुल 981 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि खालड़ा पुलिस द्वारा काबू आरोपियों के चाचा के लड़के गुरभेज सिंह (जो यूएसए में रहता है) ने पाकिस्तान के तस्कर जाट संधू से संपर्क करवाया था। ये लोग मोबाइल कांफ्रेंस पर हेरोइन की खेप मंगवाने की योजना बनाते थे, फिर ड्रोन द्वारा भारत पहुंचने वाली हेरोइन अमनदीप सिंह व विशाल ले जाते थे। एसएसपी ने बताया कि इन चारों आरोपियों का आपसी संपर्क होने से लंबे समय से हेरोइन की खेप मंगवाई जा रही थी। इन दोनों मामलों में पुलिस ने 1 किलो 970 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मौके पर एसपी (आई) अजय राज सिंह, डीएसपी भिखीविंड प्रीतइंद्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed