फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गांव दारोसलाम के खंडहरों में मिला युवक का शव, ओवरडोज से मौत की आशंका

गांव दारोसलाम के खंडहरों में मिला युवक का शव, ओवरडोज से मौत की आशंका

Wed, 29 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
गांव दारोसलाम के खंडहरों में मिला युवक का शव, ओवरडोज से मौत की आशंका

विज्ञापन
गांव दारोसलाम के खंडहर में मिला युवक का शव
नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका
पुलिस ने बीमारी से कुदरती मौत का बनाया मामला
अमर उजाला
पठानकोट। भोआ के गांव दारोसलाम में एक 24 वर्षीय नौजवान का शव बरामद किया है। नौजवान का शव गांव स्थित नहरी विभाग के खंडहर क्वार्टर में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान रजत भगत निवासी गांव सुकालगढ़ के रूप में हुई है। गांव के लोगों का कहना है कि युवक नशे का आदी था और नशे की ओवरडोज से ही युवक की मौत हुई है, लेकिन पुलिस युवक को दिमागी तौर पर परेशान बता रही है। मामले की जांच कर रहे थाना सदर एएसआई हेम राज ने बताया कि मृतक के पिता अवतार सिंह द्वारा दर्ज करवाए गए बयान अनुसार उनका बेटा मंगलवार शाम करीब पांच बजे बाइक लेकर बिना बताए घर से निकल गया था। ऐसे ही वह अक्सर घर से चला जाता था और रात को वापिस घर आ जाता था। लेकिन मंगलवार देर रात तक घर नही लौटा तो परिवार के सभी सदस्य चिंतित थे। हर जगह ढूंढने पर भी उनका कोई सुराग नही लगा। वहीं किसी ने जानकारी दी तो पता चला कि रजतकी लाश दारोसलाम में खंडहर में पड़ी है। हेमराज ने बताया कि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed