{"_id":"5e9879538ebc3e72af615ec7","slug":"268-british-citizens-flyoff-london-by-special-aircraft-from-amritsar-amritsar-news-pkl372555025","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः भारतीय मूल के 268 ब्रिटिश नागरिक विशेष विमान से लंदन रवाना, नहीं आए चार यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउनः भारतीय मूल के 268 ब्रिटिश नागरिक विशेष विमान से लंदन रवाना, नहीं आए चार यात्री
Fri, 17 Apr 2020 10:45 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के कारण भारत में फंसे भारतीय मूल के 268 ब्रिटिश यात्री वीरवार को श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ब्रिटिश एयरलाइंस की एक विशेष उड़ान से लंदन रवाना हुए। दोपहर ढाई बजे रवाना हुई इस उड़ान से 272 यात्रियों को इंग्लैंड भेजने की सूची जारी हुई थी लेकिन अंतिम समय तक चार यात्री हवाई अड्डे नहीं पहुंचे। कुछ देर इंतजार के बाद 268 यात्री इंग्लैंड रवाना हो गए।
लंदन रवाना हुए कुलदीप सिंह ग्रेवाल और जरनैल सिंह ने बताया कि वह एक महीने से अपने गांव में फंसे थे। परिवार और बच्चे इंग्लैंड में हैं। परिवार को मिल पाएंगे, यह सोचकर ही वह बहुत खुश हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि लंदन के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी, वरिंदर शर्मा, सीमा मल्होत्रा और प्रीत गिल ने सभी यात्रियों के वतन लौटने में बड़ी भूमिका निभाई।
पंजाब के कई शहरों में फंसे इंग्लैंड निवासियों ने दिल्ली स्थित ब्रिटिश दूतावास के साथ संपर्क बनाया हुआ था। ब्रिटिश दूतावास के प्रवक्ता जीवन भिंडर ने कहा कि भारत और पंजाब सरकार से साथ-साथ अमृतसर हवाई अड्डे के अधिकारियों द्वारा दिए गए सहयोग से इन यात्रियों को वापस इंग्लैंड भेजने में सफलता मिली है। याद रहे कि कुछ दिन पहले भी ब्रिटिश एयरलाइंस का एक जहाज 172 यात्रियों को लेकर लंदन रवाना हुआ था।