फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ठेकेदार के कारिंदों ने मंदिर के पास बने कार्पोरेशन के तालाब से निकाल लीं

ठेकेदार के कारिंदों ने मंदिर के पास बने तालाब से पकड़ीं मछलियां

Tue, 25 Sep 2018 10:38 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदार के कारिंदों ने मंदिर के पास बने कार्पोरेशन के तालाब से निकाल लीं
पठानकोट। मामून के शिव मंदिर के नजदीक तालाब से मंगलवार देर शाम कुछ युवकों ने मछलियां पकड़ना शुरू कर दिया। लोगों के विरोध के बाद पहुंचे निगम अफसरों ने मछली पकड़ने वाले युवकों को पुलिस को हवाले कर लिखित में शिकायत दी। पूछताछ में पता चला कि युवक गुरदासपुर निवासी ठेकेदार के कारिंदे थे। समाचार लिखे जाने तक लोग धार्मिक भावनाओं को ठेस भड़काने का आरोप लगा थाने में डटे रहे।
विज्ञापन


मामून के पूर्व सरपंच ज्ञानवीर काडा ने बताया कि मंगलवार शाम 5 बजे 3 युवक जाल लेकर तालाब पर पहुंचे और मछलियां पकड़नी शुरू कर दी। लोगों ने मना किया पर युवकों ने तालाब में कुछ मिला हजारों की तादाद में मछलियां पकड़ लीं। लोगों ने विरोध जताया और कार्पोरेशन को शिकायत की। मौके पर पहुंचे चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर विक्रमजीत सिंह और एसआई विक्रम सिंह ने मछलियों को कब्जे में लिया और तीनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


सुपरिंटेंडेंट जनरल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि तालाब नगर निगम के अधीन है। उस तालाब से लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं। इंद्रजीत सिंह ने मछलियां पकड़ने वालों पर कार्रवाई के लिए पुलिस चौकी मामून में लिखित शिकायत दी। एसएचओ मामून कुलदीप सिंह ने बताया कि नगर निगम की शिकायत के बाद तीनों युवकों से पूछताछ की गई है। मामला दर्ज कर शिकायत को डीसी ऑफिस भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि डीसी दफ्तर से राय लेने के बाद संबंधित आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed