{"_id":"5ae0ad124f1c1b6d098b653a","slug":"21524673810-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मजदूर यूनियन ने मांगें पूरी होने पर की विजेता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठा मजदूर यूनियन ने मांगें पूरी होने पर की विजेता रैली
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भट्ठा मजदूरों ने मांगें पूरी होने पर की रैली
जिला प्रशासन ने भट्ठा मजदूर यूनियन की मालिकों से करवाई मीटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
भट्ठा मजदूर यूनियन संबंधित इफ्टू के नेतृत्व में गुरदासपुर न दीनानगर भट्ठा मजदूरों के गर्मियों के रेटों संबधी चल रही हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। जिला प्रशासन ने भट्ठा मजदूरों की मालिकों से मीटिंग करवाकर हड़ताल समाप्त कराई। इसके बाद मजदूरों ने नेहरू पार्क में विजेता रैली की गई।
भट्ठा मजदूर यूनियन के नेताओं ने बताया कि मजदूर निरंतर एक सप्ताह से अपने कार्य के रेटों संबंधी हड़ताल पर थे। आज भी अपनी मांगों संबंधी हड़ताल करने के बाद भट्ठा मजदूरों ने नेहरू पार्क में रैली की। रैली दरमियान ही जिला प्रशासन ने बातचीत हेतु बुलाया और भट्ठा मालिकों से मीटिंग करवाई। प्रशासन के साथ हुई मीटिंग में भट्ठा मजदूर यूनियन के नेता प्रेम मसीह सोना, स्वर्ण भोला, बचन सिंह बोपाराय और भट्ठा मालिक लेख राज, सोनू दीनानगर, सुनील कुमार, रावेल सिंह गुरदासपुर, कादियां से राजीव व बटाला से रजिंद्र सिंह शामिल हुए। मीटिंग लंबी चली और साथ ही नेहरू पार्क में मजदूरों की रैली चलती रही, जिसका नेतृत्व यूनियन के नेता माना मसीह व सुखदेव बिट्टा ने किया। मीटिंग में भट्ठा मालिकों ने मजदूरों की रेट सम्बनी मांग स्वीकार कर ली, जिसे यूनियन के नेताओं ने मजदूरों की बड़ी जीत बताया।