{"_id":"5bafb17f867a557ed5718364","slug":"201538240895-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जे के बोझ तले दबे किसान ने निगली जहरीली दवा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जे के बोझ तले दबे किसान ने निगली जहरीली दवा, मौत
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने निगली जहरीली दवा, मौत
तरनतारन। विधानसभा हलका पट्टी के गांव ठट्ठा में कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने जहर पीकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार साहिब सिंह (36) पुत्र अमर सिंह निवासी गांव ठट्ठा कर्ज के बोझ तले दबे होने कारण परेशान रहता था। उसने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता अमर सिंह ने बताया कि उनकी 2 एकड़ जमीन है, जिस पर करीब 3 लाख रुपये आढ़ती का कर्ज था। साहिब सिंह कर्ज के पैसे आढ़ती को नहीं दे पा रहा था, जिसके चलते वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। मृतक के परिवार में पत्नी, एक लड़की और एक लड़का छोड़ गया है। थाना सरहाली थाना प्रमुख कमलजीत सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।