{"_id":"5ad8cac24f1c1b5f098b56d0","slug":"201524157122-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार श्री गुरू नानक देव जी की 550वां जन्म दिवस बड़े स्तर पर मनाया जाएगा -विधायक रंधावा,पाहड़ा व जिलाधीश सिद्धू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार श्री गुरू नानक देव जी की 550वां जन्म दिवस बड़े स्तर पर मनाया जाएगा -विधायक रंधावा,पाहड़ा व जिलाधीश सिद्धू
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘श्री गुरु नानक देव का 550वां जन्मदिवस बड़े स्तर पर मनाएंगे’
डेरा बाबा नानक कस्बा में करवाए जाएंगे सर्वपक्षीय विकास कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु नानक देव के 550वें जन्मदिवस को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। सूबे में श्री गुरु नानक देव के चरण छू धार्मिक स्थानों का सर्वपक्षीय विकास और इन स्थानों को हेरीटेज लुक दी जाएगी। यह विचार हलका डेरा बाबा नानक के विधायक सुखजिंद्र सिंह रंधावा, गुरदासपुर के विधायक बरिंद्रमीत सिंह पाहड़ा और जिलाधीश गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बैठक के दौरान व्यक्त किए।
विधायक ने बताया कि पंजाब सरकार ने श्री गुरु नानक देव के 550वें जन्मदिवस को बड़े स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए गुरु की चरण छू प्राप्त धरती डेरा बाबा नानक और उसके आसपास के इलाके जहां गुरु जी गए थे, में राज्य सरकार की ओर से सर्वपक्षीय विकास कार्य करवाने का निर्णय लिया गया है। रंधावा ने बताया कि प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव करीब 18 साल डेरा बाबा नानक की पवित्र धरती पर रहे। इसके अलावा बटाला में श्री कंध साहिब, श्री अचल साहिब, ध्यानपुर, धीदोवाल, टाहली साहिब, रत्तड़ छत्तड़ आदि स्थानों पर गुरु के पवित्र चरण पड़े हैं, इन सभी स्थानों पर नए विकास कार्य और नवीनीकरण के कार्य करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि डेरा बाबा नानक कस्बा में सर्वपक्षीय विकास कार्य करवाए जाएंगे। डेरा बाबा नानक में आने वाले सभी रास्तों पर यादगारी गेट का निर्माण किया जाएगा। साथ ही अस्पताल को अपग्रेड किया जाएगा और नए डॉक्टरों के पदों पर डॉक्टर लगाए जाएंगे। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण किया जाएगा। इस दौरान जिलाधीश सिद्धू ने कहा कि वह दो दिनों के भीतर अपने अपने विभाग से संबंधित व श्री गुरु नानक देव जी के चरण छू पवित्र स्थानों में किए जाने वाले सर्वपक्षीय विकास प्रोजेक्टों की रूप रेखा तैयार करें।
विज्ञापन
फोटो 19जीड़ीआर4,5-जिलाधीश कार्यालय में अधिकारियों से मीटिंग करते हुए विधायक रंधावा,पाहड़ा व जिलाधीश सिद्धू।