फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   समाज की बेहतरी के लिए सेहम, शिक्षा अनिवार्य : चौधरी

समाज की बेहतरी के लिए सेहम, शिक्षा अनिवार्य : चौधरी

Thu, 19 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
समाज की बेहतरी के लिए सेहम, शिक्षा अनिवार्य : चौधरी
समाज की बेहतरी के लिए सेहत, शिक्षा अनिवार्य : चौधरी
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने प्राइमरी हेल्थ सेंटर में सेहत मेले का उद्घाटन किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि समाज की बेहतरी व विकास के लिए सेहत और शिक्षा बहुत अनिवार्य है। तंदरुस्त दिमाग के लिए सेहतमंद शरीर का होना बेहद जरूरी है। शिक्षा मंत्री ने रणजीत बाग के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में सेहत मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान करीब 300 रोगियों का चेकअप कर दवाएं भी वितरित की गईं। चौधरी ने सेहत विभाग की ओर से लगाए सेहत मेले का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि सेहत मेला लगाने का मुख्य उद्देश्य सेहत विभाग की ओर से लोगों को भलाई के लिए चलाई जा रही स्कीमों संबंधी जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों को उनके घरों तक सेहत सेवाएं पहुंचाना सुनिश्चित बनाया जा रहा है। ऐसे सेहत मेले लगाकर लोगों को सेहत विभाग की स्कीमों के प्रति अवगत करवाया जा रहा है। इस दौरान प्रवीण कुमार एसएमओ, इंद्रपाल सोनू, सरपंच लीलावती और परमिन्द्र सिंह मौजूद थे।
19जीडीआर3-रणजीत बाग के अस्पताल में लगाए सेहत मेले के विभिन्न दृश्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed