फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   लावारिस वस्तु मिलने पर पुलिस को दें सूचना : एसपी आप्रेशन

लावारिस वस्तु मिलने पर पुलिस को दें सूचना : एसपी आप्रेशन

Tue, 16 Jan 2018 10:09 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
लावारिस वस्तु मिलने पर पुलिस को दें सूचना : एसपी आप्रेशन
डाग स्क्वाएड के साथ खंगाले रेलवे स्टेशन
विज्ञापन

जीआरपी जालंधर डिवीजन की एसपी आपरेशन ने किया स्टेशनों का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
जीआरपी जालंधर डिवीजन की एसपी आपरेशन अमनदीप कौर नेे मंगलवार को पठानकोट कैंट व सिटी रेलवे स्टेशन का दौरा किया। एसपी की अगुवाई में जीआरपी की टीम ने दोनों स्टेशनों पर चेकिंग की। इस दौरान जीआरपी के साथ आरपीएफ के जवान, डाग स्क्वाएड भी था।
एसपी आपरेशन ने बताया सुरक्षा के मद्देनजर यह चेकिंग अभियान चलाया गया है। पठानकोट कैंट और सिटी स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों की चेकिंग की गई है। उन्होंने बताया अभियान के दौरान यात्रियों को हिदायतें जारी की गई कि यदि उन्हें सफर के दौरान किसी व्यक्ति पर कोई संदेह होता है या फिर कोई लावारिस सामान दिखाई देता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वह पुलिस का सहयोग करें। ताकि उनकी सुरक्षा में कोई भी चूक न हो सके। उन्होंने जीआरपी जवानों को हर समय मुस्तैद रहने की हिदायत दी। इस अवसर पर जीआरपी पठानकोट के प्रभारी सतपाल सिंह, पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन के इंचार्ज दिलीप सिंह, एएसआई अनिल कुमार, एएसआई जालंधर डिवीजन महिंद्र पाल सिंह, आरपीएफ के राकेश, एएसआई धर्मपाल, केवल कृष्ण, संदीप कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed