{"_id":"5a46674d4f1c1bc5758bbdb1","slug":"201514563405-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नियुक्ति पत्र मिले पर नहीं मिली नौकरी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नियुक्ति पत्र मिले पर नहीं मिली नौकरी’
Updated Fri, 29 Dec 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘नियुक्ति पत्र मिले, नहीं मिली नौकरी’
सिलेक्टेड मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर यूनियन ने एडीसी को सौंपा मांगपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
सिलेक्टेड मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर यूनियन की जिला इकाई ने शुक्रवार को एडीसी को मांग पत्र सौंपा। यूनियन के जिला प्रधान जगजीत सिंह की देखरेख में सौंपे गए मांग पत्र में जल्द से जल्द नियुक्त करने की अपील की।
एडीसी कुलवंत सिंह को दिए गए मांग पत्र में यूनियन के प्रेस सचिव दलजीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में 1263 हेल्थ वर्कर भर्ती करने के लिए बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की ओर से काउंसलिंग की गई थी। इसके बाद 919 हेल्थ वर्करों को नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए गए। नियुक्तियों का मामला हाईकोर्ट में जाने के बाद नियुक्ति पर स्टे हो गया, जिसके बाद सिलेक्ट हुए हेल्थ वर्कर कर्मियों की नौकरी पर तलवार लटक गई। अब 7 महीने से ज्यादा हो गया है, कोर्ट में केस लगे हुए और विभाग कोर्ट के आदेशों के अनुसार रिकार्ड जमा नहीं करवा रहा है, जिसके कारण उनकी बहाली के आदेशों में देरी हो रही है। प्रेस सचिव ने बताया कि वह लोग इसके खिलाफ 7 जनवरी को पटियाला में रोष धरना देंगे। इस मौके पर जगजीत सिंहम, दलजीत सिंहम, सतीश कुमार, राजेन्द्र, संदीप सलारिया, योग राज, कुलविन्द्र सिंह, सर्बजीत सिंह मौजूद थे।