{"_id":"61323ea58ebc3e743c1e39f3","slug":"20-went-to-pakistan-via-jcp-attari-78-stopped-amritsar-news-pkl4255640141","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीपी अटारी के रास्ते 20 यात्री पाकिस्तान गए, 78 को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीपी अटारी के रास्ते 20 यात्री पाकिस्तान गए, 78 को रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। भारत-पाक सीमा ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) के रास्ते शुक्रवार को बीस यात्री पाकिस्तान के लिए रवाना हो गए। ये यात्री शुक्रवार को सुबह अटारी सीमा पर पहुंचे थे। वहीं दूसरी तरफ इमिग्रेशन अधिकारियों ने पाक हिंदू जत्थे के 78 सदस्यों को रोक लिया और कहा कि वे अपनी कोविड की आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट लेकर आएं, रिपोर्ट देखने के बाद ही उन्हें पाकिस्तान जाने की इजाजत दी जाएगी।
पाकिस्तान रवाना होने वाले यात्रियों में 19 यात्री पाकिस्तान के नागरिक थे, जबकि एक भारतीय नागरिक था। ये यात्री शुक्रवार को सुबह ही जेसीपी अटारी सीमा पर पहुंचे थे, जिन्होंने इमिग्रेशन से पहले अधिकारियों को अपनी आरटीपीसार रिपोर्ट दिखाई। रिपोर्ट चेक करने के बाद अधिकारियों ने औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन्हें जीरो लाइन पार करने की इजाजत दे दी।
जेसीपी अटारी पर तैनात पंजाब पुलिस के प्रोटोकाल अधिकारी अरुण पाल ने बताया कि 78 पाक हिंदू यात्रियों का एक जत्था वतन वापसी के लिए अटारी पहुंचा था। इनमें किसी के पास कोविड टेस्ट की आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं थी, जिसके चलते जत्थे को बाहर ही रोक लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह जत्था करीब डेढ़ साल पहले भारत में धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आया था, लेकिन कोविड संकट के कारण लगे लॉकडाउन में फंस गया था। उन्होंने बताया कि इमिग्रेशन अधिकारियों ने सभी को अपनी आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाने को कहा। जिसके बाद पाकिस्तानी हिंदू जत्थे के सदस्य कोविड टेस्ट के लिए अमृतसर चले गए।