{"_id":"695d3b64fb466db8470b205e","slug":"20-kg-heroin-seized-in-amritsar-punjab-crime-news-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का भंडाफोड़: अमृतसर में पकड़ी 20 किलो हेरोइन, पाकिस्तान से जुड़े तार; चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का भंडाफोड़: अमृतसर में पकड़ी 20 किलो हेरोइन, पाकिस्तान से जुड़े तार; चार गिरफ्तार
Tue, 06 Jan 2026 10:12 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:12 PM IST
सार
अमृतसर में भिंडी औलख गांव के खेतों से 20 किलो हेरोइन पकड़ी गई है। नशे की ये खेप पाकिस्तान से आई थी। पुलिस ने नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
हेरोइन की खेप बरामद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संयुक्त टीम ने अजनाला क्षेत्र के भिंडी औलख सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए करीब 19.880 किलो हेरोइन बरामद की। हेरोइन पीले रंग के पैकेट में थी।
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष ऑपरेशन के दौरान भिंडी औलख गांव के खेतों से यह कंसाइनमेंट बरामद किया गया। कार्रवाई में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें एक मुख्य संचालक और एक 17 वर्षीय नाबालिग शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नारायणगढ़ निवासी आशु शर्मा, सरबजीत सिंह और राजविंदर सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गिरोह पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में था। मुख्य आरोपी पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन का संचालन कर रहा था, जबकि अन्य आरोपी डिलीवरी और स्थानीय स्तर पर नशे की बिक्री संभालते थे।
विज्ञापन
विभिन्न जिलों में होती थी सप्लाई
गिरोह ड्रोन का इस्तेमाल कर हेरोइन की खेप मंगवाता था और पंजाब के विभिन्न जिलों में वितरित करता था। एएनटीएफ के एसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जांच का लक्ष्य सीमा पार के हैंडलरों, तस्करी के रास्तों और पूरे गिरोह को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन