फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   वामपंथी दलों ने मोदी सरकार के प्रति विरोध जताया,केंद्र सरकार का जलाया पुतला

वामपंथी दलों ने मोदी सरकार के प्रति विरोध जताया,केंद्र सरकार का जलाया पुतला

Mon, 10 Sep 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
वामपंथी दलों ने मोदी सरकार के प्रति विरोध जताया,केंद्र सरकार का जलाया पुतला
‘इतिहास में सबसे झूठी साबित हुई मोदी सरकार
विज्ञापन

वामपंथी दलों ने मोदी सरकार के खिलाफ विरोध जताया, केंद्र सरकार का पुतला फूंका
कहा-पंजाब में पेट्रोल-डीजल की कीमतों का अन्य राज्य की कीमतों में अंतर क्यों
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। सीपीआई, सीपीआई एम, सीपीआई एमएल लिबरेशन और आरएमपीआई पार्टियों ने पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों व भारतीय मजदूरों के गिर रहे मेहनताने के विरोध में सोमवार को एक रोष रैली कर बटाला के गांधी चौक पर मोदी सरकार का पुतला जलाकर जमकर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके जमकर नारेबाजी मोदी सरकार के खिलाफ की गई। प्रदर्शन की अगुवाई मनजीत राज बटाला, जगीर सिंह, जरनैल सिंह और अमरजीत ने संयुक्त तौर पर की। रैली को संबोधित करते हुए वामपंथी पार्टियों के नेता गुरमीत सिंह बख्तपुरा, रघबीर सिंह, शमशेर सिंह, अनूप सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पिछले 71 साल के देश के इतिहास में सबसे झूठी सरकार सिद्ध हुई है। जिसने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रिकार्ड तोड़ वृद्धि की है। नेताओं ने कहा कि हमारे पड़ोसी राज्यों में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बहुत फर्क हैं। नेताओं ने केंद्र सरकार से डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कमी करते हुए इसे जीएसटी के अधीन लाने की भी मांग की। इस अवसर पर माना मसीह, गुरनाम सिंह, अश्वनी कुमार, सुलखन मसीह, मदन लाल, अवतार सिंह, दया राम, दलबीर, कुलदीप तेजा, कप्तान मौजूद थे।

फोटो- 10जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला के गांधी चौक मेें केंद्र सरकार का पुतला फूंकते वामपंथी दल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed