{"_id":"5ae74c314f1c1b46098b7462","slug":"191525107761-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनवाड़ी कर्मियों ने किया सरकार की स्कीमों को जन जन तक पहुंचाने का बायकॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनवाड़ी कर्मियों ने किया सरकार की स्कीमों को जन जन तक पहुंचाने का बायकॉट
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की स्कीमों को जन जन तक पहुंचाने का बायकॉट
तरनतारन।
जिले में काम कर रही 10 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कर्मियों ने सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याण स्कीमों को जन-जन तक पहुंचाने से साफ मना कर दिया है। इन आंगनबाड़ी कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार उनसे विभिन्न तरह के कार्य तो लेती है लेकिन इसका भत्ता उन्हें समय पर नहीं मिल पाता। इसके साथ ही सरकार उनकी मांगों को वर्षों से लटकाती आ रही है।
तरनतारन के सिविल सर्जन कार्यालय में सोमवार को सैकड़ों आंगनबाड़ी कर्मियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकालते हुए कहा की जब तक पंजाब सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें पूरे नहीं करती। तब तक जिले में सरकार की किसी भी जनकल्याणकारी स्कीम को घर-घर तक नहीं पहुंचाया जाएगा। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने कलम छोड़ हड़ताल का एलान करते हुए कहा कि जब तक सरकार उनके साथ बैठक कर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक वह जिले में सरकार के किसी भी अभियान में सरकार का साथ नहीं देंगे।
फोटो कैप्शन -30भनस्क्त्रस्ञ्जक्त्रस्हृक्क02- सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते आंगनवाडी कर्मचारी।