{"_id":"5a5a3ae24f1c1bfa408b4a72","slug":"191515862754-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाबंदी के बावजूद लोहरी पर्व पर चाइना डोर का हुआ इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाबंदी के बावजूद लोहरी पर्व पर चाइना डोर का हुआ इस्तेमाल
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
चाइना डोर से घायल लोगों ने फोटो सोशल मीडिया पर डाली फोटो
पाबंदी के बावजूद लोहरी पर्व पर चाइना डोर का हुआ इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
जिला प्रशासन ने चाइना डोर की बिक्री रोकने के चाहे लाख प्रयास किए हो लेकिन तरनतारन में लोगों ने चाइना डोर की जमकर खरीददारी की। इतना ही नहीं लोगों ने चाइना की डोर से पतंगे उड़ाई और अन्य लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी तस्वीरों को फेसबुक पर भी डाल दिया। कुछ लोगों ने तो चाइना डोर से पतंग उड़ाते हुए इसकी वीडियो तक सोशल मीडिया में वायरल की। प्रशासन द्वारा चाइना डोर पर लगाई गई पाबंदी के बावजूद कई दुकानदारों ने जल्दी से चाइना डोर बेची और मोटा मुनाफा कमाया। चाइना डोर का गट्टू लोहड़ी पर्व पर 500 से 1000 रुपए के बीच में बिका । ज्यादातर लोगों ने इस चाइना डोर का ही इस्तेमाल किया। जिला शिकायत निवारण कमेटी के पूर्व सदस्य हरि कृष्ण लाल अरोड़ा ने कहा कि जिन लोगों ने चाइना डोर के साथ पतंग उड़ाते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की हैं। उन पर कानून अनुसार कारवाई की जाए। जो लोक प्रशासन के आदेश के बावजूद भी चाइना डोर को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन पर केस दर्ज किया जाए।