फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   एक साल और बीतने को आया पर नहीं बना एमसीएच सेंटर

एक साल और बीतने को आया पर नहीं बना एमसीएच सेंटर

Tue, 26 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
एक साल और बीतने को आया पर नहीं बना एमसीएच सेंटर
नहीं बन सका एमसीएच सेंटर
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पठानकोट में 5 करोड़ से बनना है सेंटर
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
एक साल और बीतने को है पर सिविल अस्पताल पठानकोट में मेटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ (एमसीएच) सेंटर नहीं बन पाया है। यह सेंटर करीब 5 करोड़ रुपये सेबनना है। इसके लिए जगह निर्धारित करके निशानदेही भी की जा चुकी है। सेंटर न तो पिछली अकाली-भाजपा सरकार और न ही मौजूदा कांग्रेस सरकार बनवा पाई है।
सिविल अस्पताल प्रबंधन के प्रपोजल को पिछली अकाली-भाजपा सरकार ने मंजूर कर दिया था। मंजूरी के बाद भी यह प्रोजेक्ट अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। गत सरकार ने 2016 में जबकि मौजूदा सरकार ने 2017 में एमसीएच सेंटर बनाने का दावा किया था।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में मेटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर नहीं है। गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी और जच्चा-बच्चा को सुविधा देने के लिए सिविल अस्पताल प्रबंधन ने वर्ष 2016 में प्रपोजल तैयार किया था। अस्पताल के प्रपोजल को सही मानते हुए तत्कालीन अकाली-भाजपा सरकार ने मंजूरी दे दी थी। मंजूरी देते हुए सरकार ने दावा किया था कि सेंटर बनाने का काम 2016 के अंत तक पूरा होना था। इसके बाद सत्ता में आई कांग्रेस ने भी इस प्रोजेक्ट को 2017 में पूरा करने की बात कही थी। अब 2017 भी खत्म होने को है। पर सेंटर के निर्माण का काम शुरू नहीं हो पाया है। सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. भूपिंदर सिंह ने कहा कि प्रपोजल मंजूर हो चुका है। किसी कारणवश काम शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने दावा किया कि जनवरी के अंत तक सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा। जल्द ही सेंटर के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed