फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कैप्टन से समझौता करके सता में आई कांग्रेस : राठौड़

कैप्टन से समझौता करके सता में आई कांग्रेस : राठौड़

Sat, 07 Oct 2017 10:28 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन से समझौता करके सता में आई कांग्रेस : राठौड़
विस चुनाव से पहले कैप्टन छोड़ना चाहते थे कांग्रेस: राठौड़
विज्ञापन

उपचुनाव के तहत पठानकोट पहुंचे केंद्रीय यूथ अफेयर एंड स्पोर्ट्स मंत्री का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
गुरदासपुर उपचुनाव के तहत शनिवार को यहां पहुंचे केंद्र सरकार के यूथ अफेयर एंड स्पोर्ट्स राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि सूबे में कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से समझौता करके सत्ता हासिल की है। विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन कांग्रेस छोड़ने का मन बना चुके थे। कैप्टन को मजबूत और खुद को कमजोर देख कांग्रेस ने कैप्टन के साथ समझौता किया। राठौड़ एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

सांसद श्वेत मलिक, प्रदेश प्रधान विजय सांपला, कविता खन्ना मौजूदगी में राठौड़ ने कहा कि स्व. विनोद खन्ना गुरदासपुर हलके से चार बार सांसद चुने गए। उन्होनें हलके के विकास के लिए कई बड़े काम कराए, जिनमें सबसे अहम हलके में विभिन्न पुल हैं। पुल न होने के कारण कई गांव खुद को जिला हेडक्वार्टर और शहरों से कटा समझते थे। उन्होनें कहा कि विनोद खन्ना द्वारा किये गए कार्यों को और भी आगे ले जाने के लिए भाजपा उम्मीदवार स्वर्ण सिंह सलारिया उपचुनाव जीतकर पूरा दम लगाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दों से भटक चुकी है और जनता को भी गुमराह करने की कोशिश कर रही है। इसीलिए विकास की बात और जनता के मुद्दों को छोड़कर कांग्रेस व्यक्तिगत हमले करने में लगी हुई है। बीते दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा गुजरात में ‘विकास पागल हो गया’ कहकर मोदी सरकार पर कसे गए तंज पर बोलते हुए राठौड़ ने कहा है कि ऐसी बयानबाजी से राहुल गांधी की सोच पता चलती है। उन्होनें कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों को कांगे्रस पचा नहीं पा रही है। इसलिए बौखलाहट में कांग्रेस उल्टी सीधी बयानबाजी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed