{"_id":"5b8ac53342c79246725bbe70","slug":"181535821107-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश बसने के लालच में कैसे बीवी की दूसरों से करवा देते है शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश बसने के लालच में कैसे बीवी की दूसरों से करवा देते है शादी
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश जाने की चाह में परेशानी में फंसते युवाओं का दर्द किया बयां
पंजाब नाटशाला में यंग मलंग थियेटर ग्रुप की ओर से नाटक का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। पंजाब नाटशाला में यंग मलंग थियेटर ग्रुप की ओर से नाटक आरएसवीपी (रोवण सारे विआ पिछों) पेश किया गया। पाली भूपिंदर लिखित नाटक आरएसवीपी जिसको डायरेक्ट साजन कपूर ने किया है। यह कहानी उन युवाओं को केंद्रित करती है जो युवा विदेश जाने के लालच में नए-नए तरीके खोजते हैं। नाटक में दिखाया गया कि किस तरह शादीशुदा युवा विदेश जाने के लिए ट्रेवल एजेंटों के चंगुल में फंस जाते हैं। यहां तक विदेश में बसने के लिए अपनी बीवी की शादी किसी दूसरे से करवाने के लिए तैयार हो जाते हैं।
नाटक में मनतेज मान, हनीश राजपूत, कमलजीत विशिष्ट, डा. राजबीर रंधावा, सिमरनजीत कौर, साजन कपूर, अस्त हारून अरोड़ा, मुकेश रागी साहित अन्य कलाकारों ने बखूबी पेशकारी दी। नाटशाला के संस्थापक जतिंदर बराड़ का कहना है कि नाटक आज की युवा पीढ़ी के लिए संदेश देता है कि जो युवा विदेश जाने की चाह में किसी भी हद तक चले जाते हैं उनको चाहिए कि अपने ही देश में रहकर मेहनत करें। फर्जी ट्रेवल एजेंटों के चक्करों में नहीं फंसना चाहिए।
फोटो कैप्शन ..पंजाब नाटशाला में नाट्क आरएसवीपी का मंचन करते हुए कलाकार।