फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पानी की सप्लाई न आने के विरोध में ग्रामीणों ने वाटर सप्लाई विभाग के खिलफ किया रोष प्रदर्शन

पानी की सप्लाई न आने के विरोध में ग्रामीणों ने वाटर सप्लाई विभाग के खिलफ किया रोष प्रदर्शन

Sun, 15 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पानी की सप्लाई न आने के विरोध में ग्रामीणों ने वाटर सप्लाई विभाग के खिलफ किया रोष प्रदर्शन
पेयजल संकट के खिलाफ ग्रामीणों का रोष प्रदर्शन
विज्ञापन

पिछले चार माह से पानी की सप्लाई हो रही लीकेज
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
गांव राजपुरा के एक मोहल्ले लगभग 50 घरों को पिछले चार माह से पेयजल का संकट झेल रहे लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने वाटर सप्लाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली।
प्रदर्शनकारी बलदेव राज, निशा रानी, कुलदीप राज, सेवा देवी ने बताया कि विभाग ने उनके घरों तक आने वाली मेन लाइन बैराज की नहर में आने से विभाग ने दूसरी तरफ कर दिया है। नई पाइप लाइन कई स्थानों से लीकेज है। इससे पानी बर्बाद हो रहा है। उन्होंने बताया कि पानी लीक होने से उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है। उन्हें अन्य स्थानों से पीने के पानी लाना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि उनकी और से पानी के बिल पूरे दिए जा रहे है तथा कई बार शिकायत करने पर भी विभाग के कर्मचारी व अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि अभी तो गर्मी का मौसम शुरू हुआ है तो पानी की किल्लत अभी से हो रही है तो अधिक गर्मी के मौसम में उनको पीने का पानी नहीं मिले सकेगा। लोगों ने बताया कि लीकेज को बंद कर उनको शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध करवाया जाए नहीं तो वह मुख्य सड़क पर जाम लगाकर बड़ा रोष प्रदर्शन करने से गुरेज नहीं करेंगे। इस मौके पर अश्वनी कुमार, सेवा राम, मदन लाल, आशु देवी, बब्बू अमौजूद थे। इस संबंध में जब एसडीओ रोहित राणा से बात कि गई तो उन्होंने कहा कि उक्त पीने के पानी की किल्लत उनके ध्यान में नहीं है। शीघ्र ही संबंधित जेई को भेज कर पानी की सप्लाई को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed