फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शमशान घाट में आग की चपेट में आकर जिंदा जला बाबा

शमशान घाट में आग की चपेट में आकर जिंदा जला बाबा

Wed, 17 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
शमशान घाट में आग की चपेट में आकर जिंदा जला बाबा
शमशान घाट में आग की चपेट में आकर जिंदा जला बाबा
विज्ञापन

अकेला और दिव्यांग होने के कारण खुद को नहीं सका बचा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
शहर के पिपलां वाला मोहल्ला स्थित शमशान घाट में रह रहे बाबा की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। बाबा दिव्यांग था और उसे कम दिखाई देता था।
मंगलवार की रात आग सेंकते हुए बाबा अचानक चपेट में आ गया। अकेला होने के कारण बाबा खुद को बचा न सका। बुधवार सुबह शमशान घाट में कुत्तों को मंडराते देखकर लोगों को शक हुआ। इस पर लोगों ने अंदर जाकर देखा तो घटना का पता चला।इसके बाद शमशान घाट कमेटी के सदस्यों ने बाबा का संस्कार कर दिया। मृतक बाबा की पहचान हरिदास के रूप में हुई है। पिछले लंबे समय से बाबा शमशानघाट में ही रह रहा था। पुलिस को शमशान घाट कमेटी के प्रधान बीडी शर्मा, एमसी जुगल किशोर, एमसी विभूति शर्मा, पूर्व एमसी अजय कुमार, बाल कृष्ण, रवि महाजन, कर्मजीत सिंह, हरभजन सिंह, बलदेव सिंह, रमेश, शिंगारा सिंह ने संयुक्त तौर पर बताया कि बाबा हरीदास के आगे पीछे कोई नहीं था, पिछले लंबे समय से वह इसी शमशान घाट में सेवा कर रहा था और यहीं रहता था। कमेटी सदस्यों ने कहा कि बाबा का शरीर लगभग पूरा जल चुका था, जिसके बाद उनका संस्कार कर दिया गया। वहीं इस संबंधी जब थाना डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी रविंदर रूबी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचित किये बगैर शमशान घाट कमेटी ने बाबा का संस्कार कर दिया है, जिससे कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed