{"_id":"5a58e6ab4f1c1be1408b46d2","slug":"181515775659-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला अंतराष्ट्रीय जुडो-कराटे खिलाड़ी कुलदीप कौर के सुसाइड का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामला अंतराष्ट्रीय जुडो-कराटे खिलाड़ी कुलदीप कौर के सुसाइड का
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी को एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
जूडो खिलाड़ी कुलदीप कौर की खुदकुशी के आरोपियों को पकड़ने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
जनतक जत्थेबंदियों के सांझा मोर्चा (जेपीएमओ) ने शुक्रवार को अंतरराष्टीय जूडो खिलाड़ी कुलदीप कौर गुजरपुरा को सुसाइड करने के लिए मजबूर करने के आरोपियों को गिरफअतार करने की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय के सामने करीब एक घंटा रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर एसएसपी के नाम पर थाना सिविल लाइन बटाला के एसएचओ परमजीत सिंह को एक मांग पत्र भी सौंपा गया।
प्रदर्शन की अगुवाई माना मसीह, मनदीप कौर, प्रवेज मसीह, गुरप्रीत सिंह रंगीलपुुर,रजवंत कौर बख्तपुरा ने की। इस दौरान ज्वाइंट सचिव रघबीर सिंह, शमशेर सिंह नवां पिंड, गुरप्रीत सिंह रंगीलपुरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछली अकाली सरकार की तरह पुलिस का सियासीकरण कर दिया है, जिससे लोगों को इंसाफ नही मिल रहा। इसकी मिशाल गुजरपुरा की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी कुलदीप कौर की सुसाइड का मामला है।
उन्होंने कहा कि अगर पुलिस के उच्च पुलिस अधिकारी समय रहते कोई अहम कदम उठाते तो शायद आज कुलदीप कौर जिंदा होती। पुलिस पर आरोप लगाते हुए नेताओं ने कहा कि बडे़ अफसोस की बात है कि पुलिस ने अभी तक भी इस मामले से संबंधित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नही किया है। मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है। उन्होंने कहा कि उनका संगठन मांग करता है कि कुलदीप कौर को खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने वाले संबंधित सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर मुखतार सिंह,अमरजीत कौर, हरजीत कौर, निशान सिंह उपस्थित थे।