{"_id":"5a46666b4f1c1b4e718bbe06","slug":"181514563179-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सांसद ने संसद में पंजाबी में उठाई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सांसद ने संसद में पंजाबी में उठाई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की समस्या
Updated Fri, 29 Dec 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद में उड़ानों की समस्या उठाई
एयर इंडिया आखिर क्यों कर रही है अमृतसर से सौतेला व्यवहार: औजला
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
जिले के कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने संसद में पंजाबी में पंजाबियों की आवाज बुलंद की है। सांसद ने अमृतसर से विदेशी व घरेलू उड़ान को लेकर पंजाब की आवाज संसद में रखी। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अमृतसर जहां प्रति दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचता है वहां से एयर इंडिया ने अपनी उड़ाने क्यों बंद की, जबकि अब अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रति माह दो लाख से अधिक पर्यटक हवाई सेवाओं का प्रयोग कर रहे हैं।
संसद में अमृतसर हवाई अड्डे को लेकर सांसद ने कहा कि पंजाब देश का अन्नदाता प्रदेश कहा जाता है। पंजाब मूल के लोग विदेशों में रह रहे हैं। देश में सबसे अधिक एनआरआई की गिनती पंजाब से है। पंजाब के लोगों को विदेश जाने के लिए दिल्ली का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन चौंकाने वाली बात है कि एयर इंडिया ने अपनी उड़ानें अमृतसर से करीब-करीब बंद कर दी। इसके पीछे क्या कारण है। 2017 और 2018 में करीब दस अंतरराष्ट्रीय उड़ाने अमृतसर से उड़ान भरने में राजी हैं, वहीं एयर इंडिया ने अमृतसर से मुंह फेरा हुआ है।
सांसद ने कहा कि देश का हर व्यक्ति श्री दरबार साहिब में माथा टेकने जाता है। आस्था का केंद्र गुरु नगरी जलियांवाला बाग के शहीदों की जननी है। श्री दरबार साहिब आस्था का बड़ा केंद्र है। रिट्रीट सेरेमनी में दुनिया के किसी बार्डर से सबसे अधिक जनता जुटती है। पंजाब सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है और केंद्र सरकार शहर को स्मार्ट सिटी बना तो रहा है लेकिन उड़ानों पर अपनी राय जनता के सामने नहीं रख रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द ही एयर इंडिया अमृतसर से बंद हुई अपनी सभी फ्लाइटों को बहाल करे।