{"_id":"5972316e4f1c1baf3c8b45bb","slug":"181500655982-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, 22 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, 22 घायल
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस-ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 22 घायल
पठानकोट। मलिकपुर बाईपास के पास नेशनल हाईवे पर वीरवार देर रात एक बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस कंडक्टर अमित सिंह पुत्र ओम प्रकाश निवासी जम्मू कश्मीर की मौके पर ही मौत हो गई और बस ड्राइवर समेत 22 अन्य यात्री घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर तीन यात्रियों को अमृतसर रेफर कर दिया गया है। वहीं थाना सुजानपुर की पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है। ट्रक ड्राइवर फरार है।
हादसा रात करीब 1 बजे घटित हुआ। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई। इससे लगभग सभी यात्रियों को चोटें आईं। इनमें से तीन यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर तीन यात्रियों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया है।
हादसे में घायल यात्रियों की चीखें सुनकर पास के आर्मी कैंप से सेना के जवान, स्थानीय पुलिस और अन्य लोगों ने तुरंत बस से यात्रियों को निकालना शुरू किया। बस के क्षतिग्रस्त होने के कारण बस का दरवाजा लोक हो चुका था। जिस कारण काफी मशक्कत के बाद लोक तोड़ा गया। वहीं ट्रक का ड्राईवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना सुजानपुर प्रभारी हरकृष्ण सिंह ने कहा कि वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह लोग हुए घायल
हादसे में रंजीत सिंह इलाहाबाद यूपी, महेश प्रसाद, संगीता गोड़ोपुर इलाहाबाद यूपी, विकास दुग्गल रंजीत एवेन्यू अमृतसर, शिव साहू दशुनंदा नंगल भोपाल, बबरीत गोलू गांधी नगर जम्मू, रियाज आमद कुपवाड़ा जेएंडके, फैजल रियाज कुपवाड़ा जेएंडके, सवर्ण खान पूंछ जेएंडके, मासूमा पूंछ जेएंडके, मकसूद पूंछ जेएंडके तनमय शाहा असम, अपूर्व असम, राजीव दास, रौनी राम नगर कालोनी अमृतसर, पारितोष राम नगर कालोनी अमृतसर, नियामुद्दीन तुलाराम घाट, बिहार, दविंद्र कश्मीरी एवेन्यू अमृतसर, राजवंत कौर जम्मू, शौकत गोलाटोला पच्छमी बिहार, गोलू बिहार, गुरमीत निवासी संगरूर घायल हुए हैं।