फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मदन मसीह के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर मसीह भाईचारे ने दिया धरना

मदन मसीह के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर मसीह भाईचारे ने दिया धरना

Fri, 05 Oct 2018 09:48 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
मदन मसीह के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर मसीह भाईचारे ने दिया धरना
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय के समक्ष की पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
एसपी मुख्यालय के दिया जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। गांव आदीयां में मसीह भाईचारे के व्यक्ति की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्या के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग उठाई। एसपी मुख्यालय से आश्वासन मिलने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।

अगुवाई क्रिश्चियन नेशनल फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष लारेंस चौधरी ने की। धरने में ट्रेड यूनियन इंडियन फेडरेशन के वर्कर व पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। इस दौरान लारेंस चौधरी ने कहा कि गांव आदियां निवासी मदन मसीह पुत्र मलका मसीह का गांव के ही सुखविंद्र सिंह और सरूप सिंह के खेतों में घोड़ा चला गया था। इस पर आरोपियों ने मदन मसीह से झगड़ा करके उसे घायल कर दिया। उससे उसकी मौत हो गई। उपुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया और अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। इस संबंधी पुलिस प्रशासन को पहले सचेत किया गया था कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार न किया गया तो धरना दिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तार न होने पर प्रदर्शन किया गया। धरनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय वरिंद्र शर्मा आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त किया गया। इस मौके पर परवेज तुंग, आरिफ चौहान, मिथुन सहोता हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed