{"_id":"5b8c18a742c79246344b3cfc","slug":"171535908007-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए डायेरक्टर इम्तियाज और बालीवुड कलाकार अविनाश व तृप्ति डिमरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए डायेरक्टर इम्तियाज और बालीवुड कलाकार अविनाश व तृप्ति डिमरी
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरबार साहिब में फिल्म की सफलता के लिए की अरदास
बॉलीवुड कलाकार अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी के साथ पहुंचे निर्देशक इम्तियाज अली
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। रॉकस्टार, जब वी मेट, हाईवे और तमाशा जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक इम्तियाज अली और उनके भाई साजिद अली रविवार को अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। उनके साथ नई आ रही बॉलीवुड फिल्म के कलाकार अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी भी थे। सभी लोग अपनी नई फिल्म लैला-मजनूं की सफलता के लिए अरदास करने के लिए आए थे। यह पहुंचने पर कलाकारों ने कहा कि वह अकसर दरबार साहिब के बारे में सुनते आए हैं। मगर यहां आकर नतमस्तक होने से काफी सुकून मिला है। उन्होंने कहा कि देश-विदेशों से लोग यहां पर अपनी आस्था लेकर आते है और रविवार को यहां पर अपनी फिल्म के लिए अरदास करने आए। उन्होंने कहा कि यहां आकर सबसे पहले उन्होंने अमृतसर कुलचे खाए और लस्सी पी। क्योंकि उन्हें दोनों बहुत ही पसंद है। वह पहले भी यहां आ चुके हैं और जब भी आते हैं लस्सी और कुलचों की डिमांड करते हैं। यूं भी कह सकते है कि अमृतसर के स्वाद का लालच भी उन्हें यहां पर खींच लाता है। वहीं मुख्य रोल कर रहे अविनाश तिवारी ने कहा कि दरबार साहिब में माथा टेककर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि यह उनकी पहली फिल्म है। वह चाहते हैं कि गुरु साहिब उनकी फिल्म पर अपनी मेहर करें और जीवन में आगे बढ़ने का मौका दें। ताकि वह अपनी मेहनत और गुरु साहिब आशीर्वाद के साथ लोगों में अपनी जगह बना सकें। इसी तरह लीड रोल कर रही तृप्ति डिमरी ने कहा कि उन्होंने इस अपनी फिल्म के लिए काफी ज्यादा मेहनत की है। वह गुरुघर में आए है। ताकि उनकी मेहनत को गुरु घर से आशीर्वाद मिल सके। उन्होंने कहा कि वह अक्सर श्री हरमंदिर साहिब में आना चाहती थी। मगर आज पहली बार उन्हें मौका लगा है और वह यहां आकर बेहद खुश है। बतां दे कि ’ओ मेरी लैला’ और ’हाफिज-हाफिज’ गानों की सफलता के बाद अरिजीत सिंह की आवाज में गाए फिल्म के तीसरे गाने ’आहिस्ता’ को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इम्तियाज अली अपने लैला मजनूं के साथ देशभर के विभिन्न शहरों में फिल्म का प्रमोशन कर रहे है। इसी क्रम में लैला मजनूं की स्टारकास्ट 24 अगस्त को अजमेर पहुंची। यहां लैला मजनूं ने अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाकर फिल्म की सफलता की दुआ मांगी।