{"_id":"5989edf54f1c1b73258b4852","slug":"171502211573-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से आये व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से आये व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत
कुछ समय पहले ही सऊदी अरब से लौटा था शिंदरपाल सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। विदेश से लौटे गांव सहारी के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना घुम्मणकलां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव सहारी निवासी कुलविंदर कौर ने बताया कि उनका बेटा शिंदरपाल सिंह कुछ समय पहले ही सऊदी अरब से लौटा था। सोमवार को दोस्त नवजोत सिंह निवासी नबीपुर ने शिंदरपाल सिंह को फोन किया कि जरूरी काम के लिए अमृतसर जाना है। इसलिए वह बिधीपुर फाटक धारीवाल के पास उसका इंतजार कर रहा है। इस पर शिंदरपाल सिंह घर से चला गया। देर रात तक वह घर नहीं लोटा तो उसके मोबाइल फोन पर काल की गई। उसका मोबाइल बंद मिला। रात करीब दो बजे किसी का फोन आया कि उनका बेटा गुरदासपुर सिविल अस्पताल में दाखिल है। वह करीब तीन बजे अस्पताल पहुंची। वहां पता चला बेटे की मौत हो गई। कुलविंदर कौर ने बताया कि शिंदरपाल सिंह को दाखिल करवाने वाले व्यक्ति के बारे में जब अस्पताल प्रबंधकों से पूछा तो उन्होने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति दाखिल करवा कर चला गया। एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की माता के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।