दिल्ली में मौसम खराब: दो अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट समेट 17 फ्लाइट अमृतसर के लिए डायवर्ट, यात्री रहे परेशान
श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि डायवर्ट होकर अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करने वाले यात्रियों के लिए हर व्यवस्था की गई, रात करीब 2 बजे तक वे खुद एयरपोर्ट पर ही मौजूद रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात अचानक मौसम खराब होने के चलते दो अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स समेत 17 फ्लाइट्स को अमृतसर एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया। इन फ्लाइट्स ने कल रात अलग-अलग समय पर श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, राजासांसी पर लैंड किया। इसके कुछ ही घंटों के बाद इनमें से 14 फ्लाइट्स ने दिल्ली के लिए उड़ान भर ली, जबकि स्पाइस जेट की दो और विस्तारा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। ये शनिवार सुबह के बाद दिल्ली पहुंची। अमृतसर एयरपोर्ट पर अचानक पहुंची इन फ्लाइट्स के यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात अचानक दिल्ली में मौसम खराब हो गया यूनाइटेड एयरवेज, थाई एयरवेज और केएलएम एयरलाइंस की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के अलावा 14 घरेलू फ्लाइट्स को अमृतसर के एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट करना पड़ा। एसजीआरडी एयरपोर्ट पर कल रात यूनाइटेड एयरवेज की न्यूयार्क-दिल्ली फ्लाइट संख्या UA82, थाई एयरवेज की बैंकाक-दिल्ली फ्लाइट संख्या TG-315, एयर इंडिया लखनऊ-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI-812, विस्तारा एयरलाइंस की पटना-दिल्ली फ्लाइट संख्या UK992, हैदराबाद-दिल्ली फ्लाइट संख्या UK870, मुंबई-दिल्ली फ्लाइट संख्या UK-988, पटना-दिल्ली फ्लाइट संख्या 6E2126, स्पाइस जेट की पुणे-दिल्ली फ्लाइट संख्या SG8189, मुंबई-दिल्ली के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्या SG8710 ने अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड किया।
दिल्ली से डाइवर्ट होकर अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचने वाली फ्लाइट्स का सिलसिला शुक्रवार की रात करीब 11 बजे शुरू हो गया, जो करीब 1.30 बजे तक चला। इसके करीब एक घंटे बाद फ्लाइट्स का वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरने का सिलसिला शुरू हो गया और करीब 3.30 बजे तक 17 फ्लाइट्स में से 14 फ्लाइट्स वापस दिल्ली के लिए उड़ान भर गई। इस दौरान कई यात्रियों को सड़क रास्ते दिल्ली के लिए रवाना किया गया जबकि अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही रात गुजारनी पड़ी।
श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि डायवर्ट होकर अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करने वाले यात्रियों के लिए हर व्यवस्था की गई, रात करीब 2 बजे तक वे खुद एयरपोर्ट पर ही मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि 14 फ्लाइट्स तो यहां लैंड करने के कुछ घंटों बाद ही वापस दिल्ली लौट गई। जबकि स्पाइस जेट की 1 और विस्तारा एयरलाइंस की 1 फ्लाइट आज सुबह ही दिल्ली के लिए उड़ान भर गई। जबकि राजकोट-दिल्ली की स्पाइस जेट की फ्लाइट अभी कुछ ही देर में यहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली है।