फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   जहरीला पदार्थ निगल लेने से व्यक्ति की हुई मौत

जहरीला पदार्थ निगल लेने से व्यक्ति की हुई मौत

Mon, 15 Jan 2018 10:09 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ निगल लेने से व्यक्ति की हुई मौत
जहरीला पदार्थ निगलने से दो लोगों की मौत
विज्ञापन

पठानकोट।
मोहल्ला चार मरला क्वार्टर में सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ निगलने से बुजुर्ग की मौत हो गई।
जैसे ही परिजनों को जहर खाने का पता चला वह उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गए। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें अमृतसर मेडिकल अस्पताल में रेफर किया लेकिन परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान काला सिंह निवासी मोहल्ला चार मरला के रूप में हुई है।

वहीं दूसरी तरफ गांव रानीपुर उपरती में रविवार देर शाम कीटनाशक निगलने से महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की पहचान बिमला देवी के रूप में हुई है। सोमवार को पुलिस थाना शाहपुरकंडी के एएसआई गोबिंद प्रसाद की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम हुआ। यहां एएसआई गोबिंद प्रसाद ने बताया कि मृतक के पति दौलत राम ने पुलिस में दर्ज करवाए बयान में बताया कि महिला को कुद दिन से खांसी थी। रविवार शाम जब उनके परिवारिक सदस्य माघी का कार्यक्रम देखने गए हुए थे तो उन्होंने घर में मौजूद दो शीशियों में से एक में पड़ी दवा निगल ली। वह दवा धान की फसल की बची हुई कीटमार दवा थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed