फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ेंगे मुलाजिम, मांगे मानने तक जारी रहेगा संघर्ष

सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ेंगे मुलाजिम, मांगे मानने तक जारी रहेगा संघर्ष

Wed, 29 Aug 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ेंगे मुलाजिम, मांगे मानने तक जारी रहेगा संघर्ष
‘भूख हड़ताल शुरू, इस बार लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई’
विज्ञापन

डीसी, एसडीएम और तहसील दफ्तर के कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। मांगों को लेकर बुधवार को तीसरे दिन भी डीसी, एसडीएम और तहसील आफिस के मुलाजिम पेन डाउन स्ट्राइक पर रहे। इसके अलावा यूनियन के प्रधान और महासचिव सहित 5 कर्मचारियों ने तहसील दफ्तर से समक्ष भूख हड़ताल शुरू कर दी। साथ ही यूनियन ने एलान किया कि इस बार सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
यूनियन प्रधान संजीव पठानिया और महासचिव गुरदीप सफरी ने कहा कि मुलाजिम 3 दिन से स्ट्राइक पर हैं। सभी काम बंद हैं, लेकिन सरकार की ओर से लोगों की मुश्किलों और मुलाजिमों की मांगों की कोई परवाह नहीं की जा रही है। इसके चलते मुलाजिमों का गुस्सा और बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी कोई बात नहीं सुनी तो सामूहिक छुट्टी लेकर मंडल दफ्तरों जालंधर, फरीदकोट, फिरोजपुर, रूपनगर और पटियाला का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

सफरी ने कहा कि सरकार ने अभी भी कर्मचारी हित में फैसले न लिए तो हड़ताल अनिश्चितकाल तक के लिए बढ़ा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का काम छोड़ हड़ताल, अर्थी फूंक कार्यक्रम समेत किसी एक्शन पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। उन्होंने कहा कि अब यूनियन आरपार की लड़ाई के लिए तैयार है। कर्मचारियों ने ने अब 30 अगस्त को मंडल दफ्तर के बाहर धरना में शामिल होने के लिए सामूहिक छुट्टी की एप्लीकेशन अपने-अपने विभागीय प्रमुख को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लगातार 3 दिन उपरोक्त दफ्तरों में काम काज न हो पाने से डेथ-बर्थ, मैरिज, देहाती, रेजिडेंस, जाति सर्टिफिकेट, फरदें, असलहा लाइसेंस, पासपोर्ट, पेरोल, रिहाई समेत अन्य कामों की 2123 के करीब फाइलें पेेंडिंग हो गई हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मौके पर चेयरमैन मुंशीराम, किरण, अमरजीत सिंह, हीरा लाल, तिलक राज, जतिन्द्र शर्मा, अंगद सिंह, हीरा सिंह, संग्राम सिंह, बलजीत सिंह, डेनियल मसीह, रोहित शर्मा, नीरज शर्मा, पुरशोतमा देवी, मोहिनी, गायत्री, रीना, श्वेता शर्मा, अंजना, रजनी व्यास, स्वीटी, मनप्रीत कौर, नरेश कुमारी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed