{"_id":"5a79d8264f1c1b89268b89d8","slug":"151517934630-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत दवा निगलने वाले युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत दवा निगलने वाले युवक ने तोड़ा दम
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
गलत दवा निगलने से युवक की मौत
पठानकोट।
घर में पड़ी गलत दवा खाने से गांव रानीपुर झिगली के युवक ने मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह निवासी गांव रानीपुर झिगली के रूप में हुई है। सोमवार को अर्जुन ने गलती से घर में पड़ी दवा निगल ली थी। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।
पुलिस थाना शाहपुरकंडी के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि मृतक युवक के पिता अमरीक सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि युवक के पेट में दर्द था और वह घर पर अकेला था। युवक ने घर में पड़ी एक दवा बिना किसी जानकारी के खा ली। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। एएसआई ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनाें को सौंप दिया गया है।