{"_id":"5a5b89cf4f1c1b91268b45a0","slug":"151515948495-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदान का दूसरा नाम है सैनिक :- विधायक अमित विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदान का दूसरा नाम है सैनिक :- विधायक अमित विज
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
बलिदान का दूसरा नाम है सैनिक: विधायक
नम आंखों से शहीद मक्खन सिंह की शहादत को किया नमन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
भारतीय सेना की 4 सिखलाई यूनिट के शहीद सिपाही मक्खन सिंह का 16वां श्रद्धांजलि समारोह प्रिंसिपल भूपिंदर कौर की अध्यक्षता में शहीद के नाम पर बने सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया। मुख्य मेहमान के तौर पर हलका विधायक अमित विज ने शिरकत की।
शहीद की माता लाज कौर, पिता हंस राज, शौर्य चक्र विजेता कर्नल बीबी यादव, शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल सिंह सागर सिंह सलारिया, महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, जिला एनआरआई सभा के प्रधान एनपी सिंह, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन विनोद महाजन, शहीद लेफ्टिनेट त्रिवेणी सिंह के पिता कैप्टन जनमेज सिंह, बीडी शर्मा, बीआर गुप्ता बतौर विशेष मेहमान शामिल होकर शहीद को नमन किया।
अपने संबोधन में विधायक अमित विज ने कहा कि संघर्ष, त्याग व बलिदान का दूसरा नाम सैनिक है, जो राष्ट्रहित में प्राणों की आहुति देकर देशवासियों में देशभक्ति की अलख जगा जाता है। उन्होंने कहा कि जो आजादी शहीद-ए-आजम भगत सिंह जैसे जांबाजों ने बलिदान देकर देशवासियों को दिलाई, उसकी गरिमा को बरकरार रखने के लिए शहीद मक्खन सिंह जैसे शूरवीर अपने प्राणों की आहुति दे रहे है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार शहीद परिवारों के लिए एक विशेष नीति बनाए, जिसमें हर क्षेत्र में शहीद परिवारों को पहल मिले।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर जिले के शहीद परिवारों के घर जाएंगे तथा उनकी हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। प्रिंसिपल भूपिंदर कौर ने मेहमानों का धन्यवाद किया। स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर शहीद को नमन किया। मुख्य अतिथि ने शहीद मक्खन सिंह के परिजनों सहित 16 अन्य शहीद परिवारों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कर्नल पीएस भंदराल, कैप्टन प्रीतम सलारिया, सूबेदार शक्ति पठानिया, आशीष विज, पार्षद पन्ना लाल भाटिया, लेक्चरार विवेक शर्मा, राजीव मेहता, शशी कला, सूबेदार मेजर अवतार सैनी, प्रिंसिपल विनोद शर्मा, सूबेदार मेजर शाम सिंह, इंद्रजीत ङ्क्षसह, एसएचओ अवतार सिंह मौजूद थे।