{"_id":"5bb7919f867a5507a94c2e85","slug":"141538757023-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली दल नेताओं ने सेखवां के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा सेखवां मौभा परस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली दल नेताओं ने सेखवां के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा सेखवां मौभा परस्त
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेखवां के खिलाफ अकाली नेताओं ने खोला मोर्चा
गुरदासपुर। पूर्व अकाली मंत्री तथा एसजीपीसी के सदस्य कादियां हलके के विधायक सेवा सिंह सेखवां के खिलाफ उनके हलके के ही वर्करों ने मोर्चा खोल दिया है। हलके के टकसाली अकाली नेताओं ने सेखवां को मौका परस्त करार देते हुए हलके से कोई नया लीडर चुनने की मांग की है। आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अकाली दल के नेता रतन सिंह जफरवाल, गुरिन्द्रपल सिंह गोरा, कंवलप्रीत सिंह काकी, बीबी शरणजीत कौर जींदड़, परमजीत सिंह लाडी, तरलोक सिंह छोटेपुर और हरबंस सिंह सिधवां मौजूद रहे।
इन नेताओं ने सेवा सिंह सेखवां के पटियाला रैली में न जाने की अपील को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सात अक्तूबर को रैली में हलका कादियां से 200 गाड़ियों का काफिला जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सेखवां निजी स्वार्थों के लिए उस वक्त पार्टी के खिलाफ गए जब पार्टी को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थे। वह शिरोमणि अकाली दल के साथ खडे़ हैं। उन्होंने कहा कि मजीठिया ही माझा के जरनैल हैं। वह पार्टी प्रधान से मांग करते हैं कि सेखवां की जगह किसी अन्य को हलके की नुमाइंदगी दी जाए।