{"_id":"5ae896fd4f1c1bb56a8b717b","slug":"141525192445-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाढ़ी वर्करों ने मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाढ़ी वर्करों ने मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया
Updated Tue, 01 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी वर्करों ने मांगों के लिए किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। आंगनबाड़ी वर्करो और हेल्परों ने अपनी मांगों के लिए मंगलवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ऑल इंडिया आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने किया।
जिला प्रधान कुलमीत कौर ने कहा कि यूनियन की प्रादेशिक अध्यक्ष हरगोबिंद कौर की अगुवाई में उनका संगठन लंबे समय से संघर्ष करता आ रहा है। बठिंडा में वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के कार्यालय के सामने लगाए गए दिन रात धरने को 93 दिन हो गए हैं लेकिन सरकार उनकी कोई बात नहीं सुन रही है। सरकार के इस रवैए से वर्करों और हेल्परों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार 1975 से काम कर रही वर्करों और हेल्परों को सरकारी मुलाजिम का दर्जा दे और जब तक सरकार यह दर्जा नहीं देती कम से कम तब तक सूबे के 54 हजार वर्करों और हेल्परों को हरियाणा पैट्रन पर मानभत्ता दिया जाए। नेताओं ने मांग की कि प्री नर्सरी के बच्चे भी उनके आंगनबाड़ी सेंटरों में वापस किए जाएं। मौके पर कंवलजीत कौर, मनजिंदर कौर, रजवंत कौर, जसपाल कौर उपस्थित थे।
फोटो- 01जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला में रोष प्रदर्शन करती हुई आंगनबाढ़ी वर्कर