फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कार की टक्कर से सड़क पर तड़पती मर गयी गर्भवति गाय

कार की टक्कर से सड़क पर तड़पती मर गयी गर्भवति गाय

Sun, 14 Jan 2018 10:21 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से सड़क पर तड़पती मर गयी गर्भवति गाय
घायल गाय ने तड़पकर दम तोड़ा, नहीं पहुंचे गोसेवा के ठेकेदार
विज्ञापन

ढांगू रोड परकार की टक्कर से घायल हो गई थी गर्भवती गाय
स्थानीय लोगों ने प्रशासन व संस्था के खिलाफ जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
ढांगू रोड पर शनिवार देर रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन चालक गर्भवती गाय को टक्कर मार कर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने सड़क पर तड़प रही गाय की सूचना गोसेवा का दावा करने वाली कई संस्थाओं को दी। लोगों की माने तो एक संस्था के प्रतिनिधि ने तो आने से ही साफ इनकार कर दिया। इस पर घायल गाय ने वहीं पर तड़पकर दम तोड़ दिया। इससे नाराज लोगों ने प्रशासन के साथ-साथ समाज सेवी संस्थाओं के खिलाफ भी रोष जाहिर किया। वहीं पशु पालन विभाग, नगर निगम और पुलिस विभाग में से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। रविवार दोपहर तक अधिकारियों को इसकी खबर तक नहीं लगी। मीडिया कर्मियों के पूछने पर अधिकारियों को घटना के बारे में पता चला।
घटनास्थल पर मौजूद पवन, विशाल, अनिरुद्ध, आकाश, अनिल आदि ने बताया कि ढांगू रोड पर मोहल्ला सैनगढ़ मोड़ के पास शनिवार की रात करीब 1 बजे एक गर्भवती गाय को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे गाय घायल हो गई। चालक कार समेत फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल गाय सड़क परतड़प रही थी। इस पर उन्होंने गोपालधाम गोशाला का संचालन कर रही गोसेवा समिति के प्रधान विजय पासी को फोन करके घटना की सूचना दी। विजय पासी ने मौके पर आने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने नगर निगम कमिश्नर कुलवंत सिंह को फोन किया। उन्होंने फोन नहीं उठाया। लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि बड़े-बड़े दावे करने समाज सेवी संस्थाएं भी विकट स्थिति में आगे नहीं आईं, यह बड़े दुख की बात है। वहीं गाय ने पेट में पल रहे अपने बच्चे समेत दम तोड़ दिया। इस संबंध में जब गोसेवा समिति के प्रधान विजय पासी से पूछा गया तो उन्होंने बताया उन्हें उक्त लोगों ने फोन जरूर किया था। देर रात कोई साधन न होने के कारण वह कुछ नहीं कर सके।
विज्ञापन


एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे अफसर
जिला पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. कुलदीप से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। सड़क हादसा होने के कारण यह मामला नगर निगम के अधीन आता है। नगर निगम ही इस बारे कुछ कह सकता है। नगर निगम के एडीसी कुलवंत सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने बताया वह किसी काम से जिले से बाहर हैं। इसलिए उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। निगम के हेल्थ अफसर डॉ एनके सिंह ने भी बताया उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। थाना डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी रविंदर रूबी ने बताया घटना की जानकारी देर रात नहीं मिल पाई थी। अगले दिन घटना की जानकारी पुलिस को मिली। उन्होंने बताया कार चालक के खिलाफ कोई शिकायत न मिलने के कारण मामला नहीं दर्ज हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो -2- पठानकोट के ढांगू रोड पर कार की टक्कर से मृत अवस्था में पहुंची गर्भवति गाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed