फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कठुआ इलेवन ने किया क्रिसमस कप पर कब्जा

कठुआ इलेवन ने किया क्रिसमस कप पर कब्जा

Mon, 25 Dec 2017 10:26 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
कठुआ इलेवन ने किया क्रिसमस कप पर कब्जा
कठुआ इलेवन का क्रिसमस कप पर कब्जा
विज्ञापन

ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब का टी-20 टूर्नामेंट संपन्न
जीडी इलेवन को 16 रन से हराकर जीता मैच
पठानकोट।
ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब की ओर से आजीवन अध्यक्ष इंद्रजीत गुप्ता की अध्यक्षता में एसडी स्कूल के ग्राउंड में करवाया जा रहा 39वां ओपन पंजाब ट्वेंटी-20 क्रिसमस क्रिकेट कप सोमवार को संपन्न हुआ। कप के 23वें दिन हुए फाइनल मैच में कठुआ इलेवन और जीडी इलेवन की टीमें भिड़ीं। कठुआ इलेवन ने जीडी इलेवन को हराकर क्रिसमस कप पर कब्जा किया। सोमवार को टूर्नामेंट के आखिरी दिन पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया। इसमें विधायक अमित विज ने मुख्य रूप से शिरकत की। इससे पहले फाइनल मैच में मेयर अनिल वासुदेवा और पूर्व विधायक अशोक शर्मा और राज कुमार विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे।

फाइनल मैच में कठुआ इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। कठुआ-इलेवन की ओर से अरविंद ने सबसे ज्यादा 41 रन और रोमी ने 37 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी जीडी-इलेवन 19.4 ओवर में ऑलआउट हो गई और 149 रन ही बना सकी। इस तरह कठुआ-इलेवन ने 16 रनों से विजय हासिल करते हुए क्रिसमस कप-2017 पर कब्जा कर लिया। कठुआ-इलेवन की ओर से रोमी को ऑल राउंडर प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मैच में अरविंद्र सिंह और राकेश गोरी ने अंपायर की भूमिका निभाई। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीडी-इलेवन के खिलाड़ी शिसया को दिया गया। इस दौरान पन्ना लाल भाटिया, तरसेम सिंह, एमएल अत्री, सुमेश शर्मा, वेद प्रकाश, अमित नय्यर, सुनिल महाजन, राजेश शर्मा, एलआर सोढी, जीडी शर्मा, वरुण महाजन उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो -8- पठानकोट में विजेता टीम को क्रिसमस कप भेंट करते विधायक व अन्य।
फोटो -8ए- पठानकोट विधायक अमित विज को सम्मानित करते हुए क्लब सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed