फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   नया जिला प्रधान लगने के साथ ही भाजपा में अंतर कलह आई सामने

नया जिला प्रधान लगने के साथ ही भाजपा में अंतर कलह आई सामने

Sat, 29 Sep 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
नया जिला प्रधान लगने के साथ ही भाजपा में अंतर कलह आई सामने
भाजपा में अंतर कलह आई सामने
विज्ञापन

नए जिला महासचिव ने पद पर काम करने से किया इंकार
भाजपा ने बाल कृष्ण मित्तल को बनाया था जिला प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। भारतीय जनता पार्टी आलाकमान की ओर से नया जिला प्रधान और जिला महासचिव की नियुक्ति के बाद ही अंतर कलह सामने आ गई है। जिला महासचिव नियुक्त किए गए परमिंदर सिंह ने इस पद पर काम करने से मना कर दिया है। भाजपा वर्करों में चर्चा है कि परमिंदर सिंह खुद को प्रधान के रुप में मानते हैं, जिसके चलते उन्होंने जिला महासचिव के पद पर काम करने से मना कर दिया है।
भाजपा जिला गुरदासपुर के जिला प्रधान के पद पर काफी समय से कार्यवाहक के रूप में प्रदीप शर्मा काम कर रहे थे। इसके चलते जिला प्रधान और जिला महासचिव के पद पर नई नियुक्ति की गई। जिला प्रधान के लिए भाजपा हाईकमान ने पंजाब के कोषाध्यक्ष रह चुके बाल किश्न मित्तल निवासी गुरदासपुर को चुना और जिला महासचिव के तौर पर परमिंद्र सिंह गिल को नियुक्त किया गया। परमिंद्र गिल कुछ समय पहले ही कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा मे शामिल हुए थे।
विज्ञापन

परमिंद्र गिल ने प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया कि वह इस पद पर काम नहीं करेेंगे। अब पार्टी तय करेगी कि उनकी पार्टी में जरूरत है या नहीं। उन्होंने नवनियुक्त जिला प्रधान बाल किश्न मित्तल को बधाई भी दी है। वहीं दूसरी तरफ नवनियुक्त जिला प्रधान बाल कृष्ण मित्तल ने कहा कि यह उनकी खुद (गिल) की मनोस्थिति है, जिस संबंधी वह कोई टिप्पणी नही करना चाहते। पार्टी जो ड्यूटी देती है, उसे तनदेही से निभाना चाहिए। मित्तल ने बताया कि उनकी परमिंदर सिंह से कोई बात नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed