फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   -जारी रहेगी हड़ताल-

-जारी रहेगी हड़ताल-

Fri, 31 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
-जारी रहेगी हड़ताल-
4 सितंबर तक नहीं होंगे डीसी, एसडीएम और तहसील दफ्तरों में काम
विज्ञापन

2 हजार से अधिक फाइलें फंसी, अगले 4 दिन लोग होंगे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। डीसी, एसडीएम और तहसील दफ्तर के मुलाजिम शुक्रवार को पांचवें दिन भी कलम छोड़ हड़ताल पर रहे। इससे पहले वीरवार को सभी मुलाजिम सामूहिक छुट्टी लेकर जालंधर मंडल दफ्तर के बाहर रैली में शामिल हुए। पंजाब राज्य डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन स्टेट बॉडी ने मांगें लागू न होने पर 4 सितंबर तक अपनी हड़ताल को बढ़ा दिया है। इसके चलते 4 दिन तक लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इधर, पिछले 5 दिन से जारी मुलाजिमों की हड़ताल के चलते डीसी, एसडीएम और तहसील दफ्तर में असलहा लाइसेंस, विभिन्न सर्टिफिकेट समेत करीब 2 हजार से फाइलों की पेडेंसी है। यूनियन प्रधान संजीव पठानिया और महासचिव गुरदीप सफरी ने बताया कि 5 दिन की हड़ताल का सरकार पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा, मांगे माननी तो दूर, मुलाजिमों से बात करने में भी सरकार की रूचि नहीं है। उन्होंने बताया कि पटियाला में मांग पत्र सौंपने गए यूनियन कर्मचारियों को मिनी सचिवालय में घुसने नहीं दिया और दरवाजा बंद कर लिया। उन्होंने बताया कि यूनियन पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रही है पर सरकार ने न तो स्टाफ की कमी दूर की, समय पर पदोन्नति न करना, क्लेरिकल और स्टैनो काडर के लिए पदोन्नति के कम मौके, मंहगाई भत्ते की लंबित किस्तों को रिलीज नहीं किया, पे-कमीशन की रिपोर्ट को लागू नहीं किया और एनपीएस को रद् कर पुरानी पेंशन स्कीम भी बहाल नहीं की गई। स्टेट बॉडी ने 4 सितंबर तक अपनी हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। इस दौरान रोजाना काली झंडी लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed