{"_id":"5a5e29bc4f1c1ba4268b4bfb","slug":"131516120508-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे मे बाईक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे मे बाईक सवार की मौत
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
गुरदासपुर। कलानौर बस स्टैंड के सामने मंगलवार को बाद दोपहर बाइक सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार गुरप्रीत सिंह (35) पुत्र दलीप सिंह निवासी शिकार माछीयां मंगलवार को अपने नानके गांव लखनकलां में अपने मामे के बेटे के विवाह के संबंध में रखे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद वापस घर जा रहा था। कलानौर बस स्टैंड के पास उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे गुरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही एडिशनल एसएचओ जगीर सिंह ने मौके पर पहुंच कर और घटना का जायजा लिया। गुरप्रीत सिंह का एक बेटा और एक बेटी है।