फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पिछली सरकार ने पंजाब पर डाला कर्ज का बोझ : जाखड़

पिछली सरकार ने पंजाब पर डाला कर्ज का बोझ : जाखड़

Sat, 07 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
पिछली सरकार ने पंजाब पर डाला कर्ज का बोझ : जाखड़
पिछली सरकार ने डाला कर्ज का बोझ : जाखड़
विज्ञापन

मोदी सरकार और पिछली गठबंधन सरकार पर बरसे कांग्रेस उम्मीदवार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने हलके के व्यापारियों के संगठनों के साथ शनिवार को बैठक की। इस दौरान जाखड़ ने केंद्र की मोदी सरकार और पूर्व अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
जाखड़ ने व्यापारियों को भरोसा दिया कि डिपो मालिकों को कमीशन की अदायगी में देरी का मसला हल किया जा रहा है। जाखड़ ने बादलों पर बरसते हुए कहा कि इन्होंने 10 वर्ष सरकार को निजी जागीर के तौर पर चलाया और सरकार के खजाने को चूना लगा कर अपनी तिजोरियां भरीं। अनाज मंडी आढ़तिया एसोसिएशन से मीटिंग में जाखड़ ने कहा कि बादलों ने कभी भी सूबे का भला करने में कोई रुचि नहीं दिखाई बल्कि 10 वर्ष अपने कारोबार को बढ़ाने पर ही लगा दिए। जाखड़ ने कहा कि बादल सरकार ने सूबे पर 3200 करोड़ रुपये का बोझ डाल दिया। सूबा सरकार इस रकम पर ब्याज दे रही है और आखिर तक केंद्र सरकार को 7000 करोड़ रुपये देने पड़ेंगे।
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस प्रधान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें नीचे गिरने के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजलों की कीमतें ऊपर चढ़ रही हैं, क्योंकि केंद्र में जनविरोधी मानसिकता और विचारधारा वाले लोग बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed