फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   125 women visit gurudwara kartarpur sahib

महिला दिवस - 125 महिलाओं ने गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के किए दर्शन

Sun, 08 Mar 2020 10:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
125 women visit gurudwara kartarpur sahib
महिला दिवस के मौके पर सांसद परनीत कौर के साथ फिक्की संस्था की ओर से करतारपुर माथा टेकने जाता महिल? - फोटो : AMRITSAR
महिलाओं को सशक्त करने के लिए गठित ‘फिक्की फ्लो’ के साथ जुड़ी 125 से अधिक महिलाओं का एक वफद पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करने के बाद रविवार की शाम लौट आया। इस महिला वफद के साथ पटियाला की सांसद परनीत कौर भी करतारपुर साहिब गई थीं। पाकिस्तान रवाना होने से पहले परनीत कौर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पर गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए महिलाओं के वफद के साथ जाना सौभाग्य की बात है। फिक्की फ्लो का यह प्रयास प्रशंसनीय है। गुरुद्वारा साहिब में शुकराना की अरदास की जाएगी। जत्था शांति और भाईचारक सांझ का संदेश भी देगा।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 फीसदी का आरक्षण मिले, इसके लिए कांग्रेस आज भी प्रयासरत है। जब उनसे पूछा गया कि डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा था कि श्री करतारपुर साहिब जाने वाले सुबह श्रद्धालु के तौर पर जाते हैं, शाम को आतंकवादी बन लौटते हैं। अब आप भी गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए जा रही हैं। इस पर परनीत कौर ने कहा कि इस विवाद को खत्म कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने अपना स्पष्टीकरण दे दिया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के बारे में देश की महिलाएं जागरूक हो गई हैं, देश महिलाओं के साथ जुड़े कई मामलों में आगे बढ़ा है। इससे पहले संस्था की चेयरपर्सन आरुषि वर्मा और उनकी सहयोगियों ने परनीत कौर का अमृतसर पहुंचने पर स्वागत किया। उनके साथ सांसद गुरजीत औजला भी थे। सरबत का भला ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. एसपी ओबरॉय और उनकी पत्नी मनिंदर कौर कौर ने अपने खर्च से पटियाला के 107 श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा करतापुर साहिब के दर्शन करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed