फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   550 वें प्रकाश पर्व के मौके पर श्री करतारपुर लांघा कम से कम एक साल के लिये जरूर खोला जाये- ज्ञानी गुरबचन सिंह

550 वें प्रकाश पर्व के मौके पर श्री करतारपुर लांघा कम से कम एक साल के लिये जरूर खोला जाये- ज्ञानी गुरबचन सिंह

Mon, 08 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
550 वें प्रकाश पर्व के मौके पर श्री करतारपुर लांघा कम से कम एक साल के लिये जरूर खोला जाये- ज्ञानी गुरबचन सिंह
करतारपुर कॉरिडोर के लिए करते रहेंगे प्रयास: ज्ञानी गुरबचन सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डेरा बाबा नानक (बटाला)। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह सोमवार को डेरा बाबा नानक पहुंचे। जहां उन्होंने डेरा बाबा नानक की भारत-पाक सीमा पर पहुंच कर पाकिस्तान में स्थित गुरूद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दूरबीन के द्वारा खुले दर्शन किये। उनके साथ भगवंत सिंह सियालका, भाई सुखविंदर सिंह अगवान भी थे। इस मौके पर ज्ञानी गुरबचन सिंह ने संगत के साथ मिलकर गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के खुले रास्ते के लिए अरदास की। मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के मौके पर विशेष समारोह शिरोमणि कमेटी की ओर से डेरा बाबा नानक में कराएं जाएंगे, जिनकी तैयारियों जोरों पर हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान स्थित श्री गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के इस कॉरिडोर के लिए शिरोमणि कमेटी हमेशा यत्नशील रहेगी। उन्होंने भारत और पंजाब सरकार से अपील की है कि वह करतारपुर साहिब के रास्ते के लिए पाकिस्तान की सरकार से बातचीत करें, ताकि संगत को गुरुद्वारा साहिब के खुले दर्शन हो सकें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर दोनों देशों की सरकारों के बीच सहमति के साथ एक साल के लिए कॉरिडोर जरूर खोलना चाहिए।

फोटो- 08जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- डेरा बाबा नानक में ज्ञानी गुरबचन सिंह सिख संगत के साथ गरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed