{"_id":"5b1568184f1c1bf16e8b61c7","slug":"121528129560-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा पीढ़ी में राष्ट्र पर मर मिटने का जज्बा भर जाते हैं मंजीत जैसे जांबाज-विधायक बब्बू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा पीढ़ी में राष्ट्र पर मर मिटने का जज्बा भर जाते हैं मंजीत जैसे जांबाज-विधायक बब्बू
Updated Mon, 04 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद सिपाही मंजीत की शहादत को किया नमन
युवा पीढ़ी में राष्ट्र पर मर मिटने का जज्बा भर जाते हैं मंजीत जैसे जांबाज: विधायक बब्बू
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। भारतीय सेना की 6 डोगरा यूनिट के शहीद सिपाही मंजीत सिंह का तीसरा श्रद्धांजलि समारोह शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की की अध्यक्षता में गांव अखवाना में शहीद की याद में बने गेट के समीप आयोजित किया गया। मुख्य मेहमान के तौर पर विधायक ठाकुर दिनेश सिंह बब्बू ने शिरकत की।
शहीद की माता तृप्ता देवी, पिता ठाकुर शाम सिंह, भाई संदीप सिंह, शहीद मेजर विवेक भंदराल के पिता कर्नल पीएस भंदराल, जिला एनआरआई सभा के प्रधान एनपी सिंह, ब्लाक समिति सदस्य करनैल सिंह, परिषद के प्रेस सचिव बिट्टा काटल, नगर काउंसिल सुजानपुर के अध्यक्ष रुप लाल, शिवसेना पंजाब के उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने विशेष मेहमान के तौर पर शामिल होकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किये। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि बब्बू ने कहा कि शहीद राष्ट्र का सरमाया होते है, जो देश के आने वाले कल के लिए अपना आज कुर्बान कर देश की युवा पीढ़ी में देशभक्ति का भावना भर उनमें देश पर मर मिटने का जज्बा भर जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो कौम व देश अपने शहीदों को भूल जाते हैं, उनका अस्तित्व समाप्त हो जाता है।
परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने कहा कि शहीद की कोई जाति व मजहब नहीं होता। उसका एक ही धर्म होता है इंसानियत, जिसकी सुरक्षा में वह अपने प्राणों की आहुति देकर देशवासियों को अमन व चैन की नींद प्रदान करता है। ऐसे जाबांजो की अमूल्य शहादत का मोल कोई भी सरकार चुका नहीं सकती। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने शहीद के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सूबेदार शक्ति पठानिया,ि हंस राज, सरपंच जगननाथ, पूर्व ब्लाक समिति सदस्य कुलदीप ङ्क्षसह, पूर्ण चंद, मेहर चंद, गौतम सिंह, सुखदेव सिंह, तरसेम पठानिया, हरबंस सिंह, कर्ण सिंह, राजेश कुमार उपस्थित थे।