{"_id":"5ab289764f1c1bb22a8b4912","slug":"121521650038-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार को जम कर बरसा बादल, कई चेहरे खिले कई गमगीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार को जम कर बरसा बादल, कई चेहरे खिले कई गमगीन
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमकर बरसे बादल, हवाओं में बढ़ी ठंडक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। जिले में बुधवार देर शाम हलका बूंदाबांदी के बाद जमकर बारिश हुई। इससे मौसम दोबारा सर्द हो गया है। दीनानगर में तापमान 27 डिग्री से 4 डिग्री लुढ़ककर 23 डिग्री पर पहुंच गया है। गुरदासपुर के तापमान में भी 6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। बारिश के कारण सारा दिन बिजली गुल रही। चिकित्सक अरविंद महाजन और डा. लखनपाल ने बदलते हुए मौसम को देखते हुए सर्दी से खुद को बचाकर रखने की सलाह दी है। बच्चों के विशेषज्ञ डा. गुरखेल सिंह कलसी ने कहा कि नवजन्मे बच्चों को गर्म कपड़ों से ढंककर रखें। जितना हो सके मां के शरीर की गर्मी दें। कृषि माहिरों का कहना है कि इस बारिश से गेहूं की फसल को फायदा ही हुआ है। जिन लोगों ने ऊंचे स्थानों पर गेहूं की फसल बीजी है वहां बारिश से फसल को फायदा होगा लेकिन हो सकता है कई किसानों ने गेहूं की जगह मूंगी बोई हो उसके लिए बारिश नुकसानदायक हो सकती है।