फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   रिहायशी क्षेत्र में वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने की तैयारी

रिहायशी क्षेत्र में वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने की तैयारी

Fri, 16 Jun 2017 10:20 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
रिहायशी क्षेत्र में वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने की तैयारी
रिहायशी क्षेत्र में वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने की तैयारी
विज्ञापन

कविता खन्ना ने दिया पुणे की कंपनी का प्रोजेक्ट खरीदने का सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
सालों से जिले में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए जमीन ढूंढ रहे नगर निगम की मदद करने का बीड़ा दिवंगत सांसद विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने उठा लिया है। कविता खन्ना ने पुणे की पेटपर्ट नाम की एक कंपनी का प्रोजेक्ट नगर निगम के सामने पेश किया है। इस कंपनी की ओर से रिहायशी क्षेत्र में भी आसानी से लांट लगाया जा सकता है।
कविता खन्ना ने शुक्रवार को कंपनी के प्रोजेक्ट की प्रेजेंटेशन नगर निगम के अधिकारियों के सामने कराई। निगम ने कंपनी से प्रोजेक्ट की पूरी रिपोर्ट देने को कहा है। इसके बाद ही कंपनी के प्रोजेक्ट को खरीदने पर विचार किया जाएगा। दरअसल पठानकोट में पिछले करीब आठ सालों से सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट नहीं लग पा रहा है। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत जमीन ढूंढने में आ रही है। नगर निगम ने कई जगहों पर जगह चयनित की है। लेकिन कहीं पर एयरफोर्स और सेना की एनओसी निगम को नहीं मिल पाई। कहीं लोगों ने प्लांट को रिहायशी क्षेत्र में लगाने का विरोध किया।
विज्ञापन

विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि प्लांट में कूड़े का निस्तारण करने पर आसपास के लोगों को बदबू का सामना करना पड़ेगा। इसी कारण निगम करीब आठ बार जमीन चयनित करने के बावजूद भी प्लांट नहीं लगा सका है। अब इसी दिक्कत के हल के लिए कविता खन्ना ने पुणे की पेटपर्ट नाम की कंपनी के साथ संपर्क साधा है। कविता खन्ना और कंपनी का दावा है कि कंपनी के प्रोजेक्ट में किसी तरह की कोई बदबू नहीं आएगी। रिहायशी एरिया में जमीन ढूंढने में दिक्कत निगम को आ रही है। उसके हल के लिए पेटपर्ट कंपनी का यह प्रोजेक्ट उचित है। आईआईटी के इंजीनियरों ने यह तकनीक तैयार की है। इससे प्लांट के आसपास बदबू या प्रदूषण नहीं फैलेगा। एसडीएम व ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम डॉ अमित महाजन ने बताया कंपनी ने प्रजेंटेशन दी है। कंपनी को पूरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट सौंपने को कहा है। पूरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट को देखने के बाद ही अगली योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
फोटो -15- पठानकोट में पुणे की कंपनी के प्रोजेक्ट की जानकारी देती कविता खन्ना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed