{"_id":"598de7bd4f1c1ba43b8b457e","slug":"11502472125-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी केंद्रों के ध्यानार्थ- सरहद पर हाई अलर्ट, रिट्रीट में चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ- सरहद पर हाई अलर्ट, रिट्रीट में चौकसी
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस : जमीन से आकाश तक निगहबानी
अमृतसर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोलकाता-अमृतसर के मध्य चलने वाली अकाल तख्त एक्सप्रेस के शौचालय में मिले बम व आतंकी धमकी के मद्देनजर जहां भारत-पाक के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस समेत सभी वीवीआईपी ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश रेल मंत्रालय ने दिए हैं वहीं गृह मंत्रालय ने देश के सभी हवाई अड्डों पर हाई अलर्ट के आदेश दिए हैं। पाक समर्थित आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए सरहद को चौकस कर दिया गया है।
करीब 550 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती कर दी गई है। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर चौकसी बढ़ाई गई है, यहां पर विजिटर की इंट्री बंद कर दी गई है। वहीं फिरोजपुर रेल डिवीजन के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा, फिरोजपुर, ब्यास, पठानकोट समेत कई रेलवे स्टेशनों पर पुलिस ने पहरा लगा दिया है।
सरहद पर रिट्रीट सेरमेनी को देखने आने वाले पर्यटकों की चार चरणों में चेकिंग की जा रही है। बीएसएफ के आईजी मुकुल गोयल खुद नजर रख रहे हैं। अटारी बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी स्थान पर बीएसएफ, पंजाब पुलिस व खुफिया एजेंसियों की नजर है। सुरक्षा बल सर्विलांस से संदिग्धों पर नजर रख रहे हैं। बीएसएफ ने पाक से लगती गुरदासपुर, डेरबाबा नानक, फिरोजपुर व जम्मू से लगती सीमाओं पर चौकसी और बढ़ा दी है। बीएसएफ सीमापार से आतंकी के आने की संभावना को लेकर स्पेशल चक्रव्यूह तैयार किया है
विज्ञापन
इसी तरह अमृतसर के सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस ने भी चौकसी बढ़ाई है। श्री हरमंदिर साहिब, श्री दुर्गयाणा मंदिर व जलियांवाला बाग के आसपास सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने बताया पुलिस पूरी तरह सतर्क है। विदेशी नागरिकों के बारे में होटल वालों को सूचित करने के लिए कहा गया है। आजादी के जश्न में आसमां से लेकर जमीन तक सुरक्षा चक्रव्यूह बनाया गया है।
22 एजेंसियां 24 घंटे अलर्ट पर
सरहद पर भारत सरकार व पंजाब सरकार के अधीन आती 22 सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां 24 घंटे अलर्ट हैं। बार्डर पर हरेक संदिग्ध लोगों की तलाशी ली जा रही है। रिट्रीट सेरेमनी स्थल पर कोई भी सामान ले जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। रिट्रीट सेरेमनी के दौरान बीएसएफ की गिनती में इजाफा करते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।