फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गली के लोगों द्वारा लगाये गये चेतावनी बोर्ड के बाद कुंभकरणी नींद खुली

गली के लोगों द्वारा लगाये गये चेतावनी बोर्ड के बाद कुंभकरणी नींद खुली

Sun, 21 Apr 2019 10:12 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
गली के लोगों द्वारा लगाये गये चेतावनी बोर्ड के बाद कुंभकरणी नींद खुली
चेतावनी बोर्ड लगाने पर की सीवरेज की सफाई
विज्ञापन

नोटा का बटन दबाने और नेताओं के बहिष्कार का एलान करने पर चेता विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। सिनेमा रोड पर स्थित कट्डा आत्मा सिंह की गली निवासियों की ओर चुनाव वाले दिन ईवीएम पर नोटा को वोट डालने और राजनेताओं के बहिष्कार के ऐलान के बाद सीवरेज विभाग के सफाई कर्मी अचानक हरकत में आ गए। चेतावनी बोर्ड के लगने के बाद जो काम कई महीनों से नही हो रहा था, वह कुछेक घंटों के भीतर हो गया।
सीवरेज विभाग का एक ठेकेदार और उसके दो सहायक गली में पहुंचे और सीवरेज के कुछ हिस्से की सफाई दी और जो सीवरेज साफ होना बाकी रह गया है, उसे सोमवार को साफ करने का भरोसा देकर चले गए। वहीं गली निवासियों ने अभी तक अपना चेतावनी बोर्ड नही हटाया है।गली निवासी दलजीत सिंह, अमरिंदर सिंह, जसपाल सिंह, अर्जुनबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह ने बताया कि चाहे सीवरेज सफाई विभाग के तीन कर्मियों ने पहुंच कर सीवरेज का कुछ हिस्सा साफ कर दिया है, इतना सा काम करके नेता इस बात को यह न समझें कि लोगों की नाराजगी खत्म हो गई है। उन्होंने बताया कि वह तब तक वोट इन नेताओं को नही देंगे जब तक उनकी गली पूर्ण तौर साफ नही हो जाती, ब्लाक सीवरेज खुल नही जाता और गली की खस्ता हालत में सुधार नही हो जाता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग अपने वोट डाल कर इन नेताओं को इसलिए जिताते हैं कि वह लोगों की मूलभूत सहूलियतों की तरफ ध्यान दें और नेता उनकी सहूलियतों की तरफ ध्यान नही देते तो उनको वोट डालने का क्या फायदा। उल्लेखनीय है कि शनिवार दुपहर को उक्त गली निवासियों ने गली का सीवरेज सिस्टम की खस्ता हालत को लेकर गली के सामने एक चेतावनी बोर्ड लगा दिया था कि कोई लीडर उनकी गली में वोट मांगने न आये क्योंकि वह इस बार लोक सभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक पारटी को वोर्ट नही डालेंगे बल्कि इस बार वह सभी ईवीएम पर नोटा का बटन दबाकर अपना वोट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed