फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बटाला को पूर्ण रेविन्यू जिला बनाने की मांग को लेकर जीटी रोड किया जाम

बटाला को पूर्ण रेविन्यू जिला बनाने की मांग को लेकर जीटी रोड किया जाम

Fri, 05 Oct 2018 10:00 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
बटाला को पूर्ण रेविन्यू जिला बनाने की मांग को लेकर जीटी रोड किया जाम
बटाला को पूर्ण रेवेन्यू जिला बनाने की मांग पर जीटी रोड जाम
विज्ञापन

आजाद पार्टी ने किया प्रदर्शन, एसडीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। आजाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान सुरिंदर सिंह कलसी की अगुवाई में बटाला को पूर्ण रेवेन्यू जिला बनाने की मांग को लेकर जीटी रोड पर स्थित गांधी चौक में चक्का जाम किया गया। करीब आधे घंटे तक लगे जाम से आम लोगों को आने-जाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद एसडीएम कार्यालय में एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इससे पहले सुखा सिंह मेहताब सिंह चौक से एक रैली निकाली गई। जीटी रोड पर प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष सुरिंदर सिंह कलसी, निहाल सिंह और मनजीत राज ने कहा कि बटाला एक पुलिस जिला है और रेवेन्यू जिला बनने के लिए सभी शर्तें पूरी करता है।

पंजाब सरकार से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस जिला बटाला को भी रेवेन्यू जिला बनाए जाए। उन्होंने बताया कि बादल सरकार के वक्त भी उनकी मांग को नजरअंदाज किया गया था लेकिन अगर मौजूदा सरकार ने उनकी मांग की तरफ ध्यान न दिया तो विधानसभा चुुनाव में मौजूदा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन



फोटो-05जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला के गांधी चौंक में प्रदर्शन करते हुये आजाद पारटी के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed