{"_id":"5aeb3ed14f1c1b340a8b7bd7","slug":"111525366481-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल पंजाब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन ने डीसी कार्यालय के सामने सरकार का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल पंजाब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन ने डीसी कार्यालय के सामने सरकार का फूंका पुतला
Updated Thu, 03 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
पठानकोट। आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों की ओर से वीरवार को डीसी कार्यालय के सामने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इसकी अगुवाई मलिकपुर के जिला प्रधान संगीता शर्मा ने की। इसमें वर्कर व हेल्परों ने पंजाब सरकार की कूटनीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधान संगीता शर्मा ने बताया कि 2 मई कोे बठिंडा स्थित यूनियन की प्रदेश प्रधान हरगोबिंद कौर समेेत सौ से ज्यादा प्रतिनिधियों को बेवजह पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उन से हाथापाई भी की। उन्होंने कहा कि बीते 94 दिनों से बठिंडा स्थित वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के कार्यालय के आगे रोष धरना दिया जा रहा था, लेकिन इतना समय बीत जाने के बावजूद उनकी ओर से बात नहंीं सुनी जा रही थी। इससे सरकार को नींद से जगाने और अपनी बात उन तक पहुंचाने के लिए प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री को घेरा। वहीं पुलिस ने बेवजह उन सभी को गिरफ्तार कर लिया और झूठे पर्चे भी दर्ज कर लिए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार को उनकी मांगों को जल्द पूरा करना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि वर्करों व हेल्परों को हरियाणा पैट्रन की तरह मानभता दे और बाकी शेष मांगों को भी जल्द पूरा करें। इस दौरान ब्लॉक प्रधान सुमन शर्मा, गुरमीत, सुनीता, मोनिका, चंपा, अंजू, विजय, तारा, परमजीत, सुदेश, रीना और अन्य मौजूद थी।
फोटो :01, रोष प्रदर्शन के दौरान पुतला फूंकते हुए आंगनबाड़ी सदस्य