फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   अकाली-भाजपा के अधिकांश नेता भ्रष्टाचार में लिप्त : सिद्धू

अकाली-भाजपा के अधिकांश नेता भ्रष्टाचार में लिप्त : सिद्धू

Mon, 15 Jan 2018 09:57 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
अकाली-भाजपा के अधिकांश नेता भ्रष्टाचार में लिप्त : सिद्धू
अकाली-भाजपा के अधिकांश नेता भ्रष्टाचार में लिप्त : सिद्धू
विज्ञापन

बोले- भ्रष्टाचार के रास्ते पर चलने वालों का जेल जाना तय
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया कि पूर्व अकाली-भाजपा सरकार के अधिकांश नेेता भ्रष्टाचार में शामिल हैं, जिनका जेल जाना तय है। उन्होंने पूर्व निकाय मंत्री अनिल जोशी व पूर्व पीटीयू के वीसी रजनीश शर्मा के बीच गठबंधन बताया। साथ ही दावा किया कि कानून फैसला करेगा, इस मामले में अधिकांश भाजपा नेता जो भ्रष्ट रास्ते पर चल रहे थे, उनका जेल जाना तय है।
सिद्धू ने सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व निकाय मंत्री अनिल जोशी का नाम पीटीयू के पूर्व वीसी के घोटाले से जोड़े जाने पर कहा कि जैसी करनी वैसे भरनी। उन्होंने साफ कर दिया कि गुनाह करने वाले अब गुमराह नहीं कर सकेंगे, उन्हें अपनी करनी का फल मिलेगा।
विज्ञापन

निकाय मंत्री ने अनिल जोशी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का फोरेंसिक ऑडिट करवाने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि पूर्व दस साल की सरकार में सूबे में विकास कार्य के आड़ में भ्रष्टाचार हुआ है। शहर ही नहीं सूबे में कई टाइल पार्क पर बच्चों को खेलने के स्थान बनाने का दावा किया गया। वहीं असलियत है कि टाइल मंत्री केवल अपना रोजगार चलाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीटीयू के पूर्व वीसी को क्लीन चिट ईमानदारी का देने वाले यह बताए कि वो खुद कितने ईमानदार हैं। चूंकि रजनीश अरोड़ा ने भाजपा के कंधे पर बंदूक रखकर भ्रष्टाचार को इन्कम का जरिया बनाया और अनिल जोशी ने उनका साथ दिया, लेकिन अब हालात बदले हैं तो रजनीश अरोड़ा को बचाने के लिए पंजाब भाजपा एकजुट हो गई है। निकाय मंत्री ने भाजपा और अकाली को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दम है तो सीधे बात करें। पंजाब में अकाली-भाजपा जीरो हो चुकी है और आम आदमी पार्टी शून्य। दोनों सियासी दल केवल कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं, जिसे कांग्रेस कामयाब नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed