{"_id":"5a4278a04f1c1b0a788b4fe8","slug":"111514305696-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरपंच समेत दो पर पंचायती जमीन बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सरपंच समेत दो पर पंचायती जमीन बेचने का आरोप
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सरपंच पर पंचायती जमीन बेचने का आरोप
मौजूदा सरपंज व गांववासियों ने डीसी से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
गांव छतवाल के पूर्व सरपंच समेत दो लोगों पर पंचायती जमीन को अवैध रूप से बेचने का आरोप लगा है। यह आरोप गांव के मौजूदा सरपंच व गांववासियों ने लगाया है। लोगों ने मौजूदा सरपंच दिलावर सिंह और कांग्रेसी नेता योगेश ठाकुर की अगुवाई में डीसी नीलिमा को मामले की शिकायत दी है।
डीसी को जिला प्रबंधकीय कांपलेक्स में शिकायत देने के बाद गांव के मौजूदा सरपंच दिलावर सिंह, कांग्रेसी नेता व पार्षद योगेश ठाकुर व गांववासियों ने बताया कि गांव में करीब 31 कनाल 11 मरले शामलाट जमीन है, जो खसरा नंबर 407, 408 व 409 के अंतर्गत आती है। यह जमीन साल 1976 में पंचायत ने डेयरी विभाग को प्रोजेक्ट के लिए बेच दी थी। किसी कारणवश डेयरी विभाग का प्रोजेक्ट शुरू नहीं हुआ। इसके बाद डेयरी विभाग ने दोबारा यह जमीन ग्राम पंचायत को सौंप दी। इसके बाद तत्कालीन सरपंच और एक अन्य व्यक्ति ने इस जमीन के दस्तावेजों में छेड़छाड़ करके छोटे-छोटे भागों में बेच दी। गांव के ही करीब 46 लोगों ने यह जमीन घोटाले की जानकारी होने के बावजूद भी खरीदी और निर्माण भी कर लिया। प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। शिकायत देने वालों ने मांग की पंचायती जमीन परसे कब्जे को छुड़ाया जाये और उक्त सभी लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जाये। इस मौके पर विजय शर्मा, शेर सिंह, रणजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, विकास सिंह, जरनैल सिंह, बलविंदर सिंह, ध्यान चंद, अमीर चंद, सुखबीर मौजूद थे।